{"_id":"6014608c8ebc3e333c45289c","slug":"atiq-ahmed-s-bail-canceled-in-three-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिह्नित माफिया पर शिकंजा, अतीक अहमद की तीन मामलों में जमानत निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिह्नित माफिया पर शिकंजा, अतीक अहमद की तीन मामलों में जमानत निरस्त
Sat, 30 Jan 2021 12:52 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:52 AM IST
सार
अतीक अहमद
100 से ज्यादा मुकदमे- आईएस-227 का सरगना
4 मुकदमों में हाल ही में जमानत कराई गई है निरस्त
दिलीप मिश्रा
46 मुकदमे- डी-44 गिरोह का सरगना
5 मामलों में जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू
बच्चा पासी- डी-46 गैंग का सरगना
24 मुकदमे
9 मुकदमों की पुलिस पलट रही फाइल
राजेश यादव
26 मुकदमे
8 मुकदमों केबाबत जुटाई जा रही जानकारी
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑपरेशन माफिया के तहत अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई के बाद पुलिस अब उनकी जमानत निरस्त कराने में जुट गई है। इसकेतहत चार चिह्नित माफिया अतीक अहमद, दिलीप मिश्रा, बच्चा पासी व राजेश यादव के मुकदमों की फाइलें खंगाली जा रही हैं। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने तीन मुकदमों में अतीक की जमानत निरस्त करा भी ली है। अन्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
ऑपरेशन माफिया केतहत पुलिस लगातार अपराधियों व उनकेगुर्गों केखिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसकेतहत गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। उधर पुलिस की ही मदद से अपराधियों की अवैध रूप से निर्मित संपत्तियों के ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई चल रही है। पर्दे केपीछे रहकर अपराधियों के लिए काम करने वालों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है। इसी के तहत माफिया पर शिकंजा कसने के लिए अब पुराने मामलों में उनकी जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।
पुलिस अफसरों का कहना है कि जिले केचार चिह्नित माफिया की जमानत निरस्त कराने का निर्णय लिया गया है जिनमें अतीक, दिलीप मिश्र, राजेश यादव व बच्चा पासी शामिल हैं। अतीक व दिलीप फिलहाल जेल में हैं लेकिन जेल जाने केबाद भी आपराधिक गतिविधियों में उनका नाम लगातार सामने आ रहा है। ऐसे में जमानत निरस्त होने से उनका बाहर आ पाना संभव नहीं होगा। इसी तरह बच्चा व राजेश यादव पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

- अतीक समेत जिले केचारों चिह्नित माफिया की जमानतें निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हाल ही में अतीक की धूमनगंज थाने केदो, करेली व खुल्दाबाद केएक-एक मामलों में जमानत निरस्त कराई गई है। इसकेसाथ ही अन्य माफिया पर दर्ज मुकदमाें की जानकारी भी जुटाई जा रही है। - सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी