फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmed: Former MLA property also under investigation

अतीक अहमद : पूर्व विधायक की संपत्ति भी जांच के दायरे में, छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट की सामने आई है बात

Mon, 20 Nov 2023 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 12:35 PM IST
सार

पूर्व विधायक के भाई से पूछताछ में पता चला है कि उसका रियल एस्टेट का कारोबार है। टास्क फोर्स ने उससे उसके पूर्व विधायक भाई की संपत्तियों के बाबत भी सवाल पूछे लेकिन इस बारे में उसने ज्यादा जानकारी होने की बात से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
Atiq Ahmed: Former MLA property also under investigation
Atiq Ahmed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया की बेनामी संपत्ति का पता लगाने में जुटी टास्क फोर्स की जांच के दायरे में पूर्व विधायक की संपत्ति भी है। यह चायल के पूर्व विधायक आसिफ जाफरी हैं, जिनके भाई वासिफ जाफरी से एक दिन पहले कमिश्नरेट पुलिस की टास्क फोर्स ने घंटों पूछताछ की थी। अफसरों को उनकी छत्तीसगढ़ स्थित संपत्ति व कारोबार के बारे में जानकारी मिली है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक के भाई से पूछताछ में पता चला है कि उसका रियल एस्टेट का कारोबार है। टास्क फोर्स ने उससे उसके पूर्व विधायक भाई की संपत्तियों के बाबत भी सवाल पूछे लेकिन इस बारे में उसने ज्यादा जानकारी होने की बात से इन्कार कर दिया। सूत्रों का कहना है कि टास्क फोर्स को पूर्व विधायक की संपत्ति के बारे में भी कुछ जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन


ऑपरेशन जिराफ व ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत यह संपत्तियांं भी जांच के दायरे में हैं। ऐसे में गोपनीय तरीके से पुलिस टीमें जानकारी जुटाने में लगी हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को अतीक के करीबियों के ठिकानों पर छापा मारने के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम पूर्व विधायक के घर भी पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रडार पर कई अन्य करीबी, जल्द किए जाएंगे तलब

माफिया की बेनामी संपत्ति का पता लगाने में जुटी टास्क फोर्स की ओर से बनाई गई सूची में कई अन्य नाम भी हैं। इन्हें भी जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि इसके अलावा जिन लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, उनसे भी दोबारा पूछताछ होनी है। दरअसल उनसे उनकी संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज लेकर आने पर उनसे दोबारा सवाल जवाब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed