फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmed: Along with valuable land, Shaista's other properties are also under eye, police is investigating i

Atiq Ahmed: बेशकीमती जमीन के साथ शाइस्ता की अन्य संपत्तियाें पर भी नजर, दूसरे शहरों में भी छानबीन कर रही पुलिस

Sat, 30 Dec 2023 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 01:09 PM IST
सार

Atiq Ahamed News : माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई तेज हो गई है। कोर्ट ने उमेश पाल हत्याकांड के छह आरोपियों के खिलाफ कुर्की का आदेश दिया था। पांच के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। अब किसी भी समय शाइस्ता परवीन की संपत्तियों को पुलिस कुर्क कर सकती है। इसके लिए उसकी प्रॉपर्टी को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Atiq Ahmed: Along with valuable land, Shaista's other properties are also under eye, police is investigating i
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के पांच आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई के बाद अब अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की संपत्तियों की जांच पड़ताल जारी है। मिन्हाजपुर स्थित 200 वर्ग गज बेशकीमती जमीन के साथ ही उसकी अन्य शहरों में स्थित संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही शाइस्ता की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता समेत छह आरोपी 10 महीने से फरार हैं। कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा होने के बाद उनके खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवमानना में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। शाइस्ता की 200 वर्ग गज जमीन का पुलिस ने पता लगाया है। करोड़ों रुपये मूल्य की यह जमीन शाहगंज के मिन्हाजपुर में स्थित है। इस संपत्ति के अलावा कुछ अन्य संपत्तियों का भी सुराग पुलिस को मिला है।
विज्ञापन


यह संपत्तियां अन्य शहरों में अतीक ने शाइस्ता के नाम बनाई थी। इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों को एकत्र किया जा रहा है। दस्तावेजों की पड़ताल के बाद इन पर भी कार्रवाई हो सकती है। एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि जल्द ही शाइस्ता के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैनब की 12 बीघा जमीन गैंगस्टर में कुर्क होगी

उधर पुलिस अशरफ की पत्नी जैनब की 12 बीघा जमीन को भी गैंगस्टर में कुर्क करेगी। अशरफ ने पूरामुफ्ती के हटवा स्थित इस संपत्ति को खरीदने का सौदा स्थानीय किसानों से किया था और उन्हें रुपये भी दे दिए थे। सिर्फ जमीन का बैनामा होना बाकी था। इस का खुलासा तब हुआ जब उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस जैनब के पूरामुफ्ती में अकबरपुर स्थित मकान को कुर्क करने पहुंची थी। तलाशी में ही पुलिस को इस संपत्ति के संबंध में जानकारी मिली थी। अशरफ के इशारे पर उसका साला सद्दाम ने इस सौदे की डील किसानों से की थी और उसके जरिये ही अशरफ ने रुपये भी दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed