फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ation: Notice to 996 headmasters on low attendance of children, action will be taken if proper response is not

basic Education : बच्चों की कम उपस्थिति पर 996 हेडमास्टरों को नोटिस, समुचित जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई

Sat, 10 Aug 2024 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 05:31 PM IST
सार

इस रिपोर्ट से पता चला कि जिले के 996 विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 65 प्रतिशत से कम है। इसलिए इन विद्यालयों के हेडमास्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
ation: Notice to 996 headmasters on low attendance of children, action will be taken if proper response is not
बीएसए आफिस प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति को लेकर विभाग गंभीर है। जितने बच्चे पंजीकृत हैं, उनकी उपस्थिति शत प्रतिशत होनी चाहिए। प्रतिदिन इसकी ऑनलाइन निगरानी हो रही है। जितने बच्चे मिड डे मील खा रहे हैं, उनकी भी प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है। इस रिपोर्ट से पता चला कि जिले के 996 विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 65 प्रतिशत से कम है। इसलिए इन विद्यालयों के हेडमास्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियमावली के अंतर्गत शिक्षकों और हेडमास्टर की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों की उपस्थिति को सुनिचिश्त करें। छात्र संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाएं। क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराएं। बच्चे के विद्यालय न आने पर उनके अभिभावक से मिलें। शिक्षक- अभिभावक की नियमित बैठक होनी चाहिए। जिससे विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़े। लेकिन इसके प्रति कई विद्यालयों के शिक्षक और हेडमास्टर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


जुलाई में विद्यालयों की ऑनलाइन मानिटरिंग हुई। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चों की उपस्थिति निराशाजनक रही। बहादुरपुर के मेंडुआ उच्च प्राइमरी विद्यालय में 44.44 प्रतिशत बच्चे आए। ऐसे ही उसी ब्लाक के देवरिया में 48.65 प्रतिशत उपस्थिति रही। बहरिया ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय कहली में 30.97 प्रतिशत ही उपस्थिति रही। कुछ विद्यालयों में 60 प्रतिशत तक उपस्थिति रही। उन्होंने बताया कि 65 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हेडमास्टरों को निर्देशित किया कि बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed