{"_id":"59f6301f4f1c1b9f678b8007","slug":"atik-vijay-mishra-and-rajesh-k-kagega-kichyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक, विजय मिश्रा और राजेश पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक, विजय मिश्रा और राजेश पर कसेगा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय प्रेस कॉन्फ्रेंस में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया अतीक अहमद, विजय मिश्रा और राजेश यादव की 272 गुर्गों के नाम दर्ज कई अरब रुपये की प्रापर्टी को जब्त करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का एक नवंबर से अभियान चलेगा। कार्रवाई के शिकंजे से बचने के लिए ये माफिया गुर्गों के माध्यम से बड़े स्तर पर जमीन का कारोबार रह रहे हैं। शहरी इलाकों में नगर निगम, विकास प्राधिकरण, नजूल और अर्बन सीलिंग की जमीन पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर बेच रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में ग्राम पंचायत और रेलवे की जमीन कब्जा कर कालोनियां बनाकर प्लाटिंग कर दी हैं।
रविवार देर शाम डीएम सुहास एलवाई और एसएसपी आकाश कुलहरी ने सीओ और एसडीएम के साथ बैठक में संयुक्त रूप से कहा कि थानों और जिला मुख्यालय पर माफिया के खिलाफ 1024 शिकायतें दर्ज हैं। इन शिकायतों की विस्तार से जांच करा ली जाए। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम संयुक्त रूप से जांच करे। इसमें तहसील, नगर निगम और प्राधिकरण की तकनीकी रिपोर्ट ली जाए। जहां-जहां इनके गुर्गे जमीन का अवैध कारोबार करते मिलें, उनको गिरफ्तार किया जाए और वहां की जमीन को सरकार के नाम दर्ज कराया जाए।
प्रशासनिक और पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार अतीक के 126 गुर्गे चिह्नित किए गए हैं, जो जमीन के अवैध कारोबार में लिप्त हैं। इन सभी गुर्गों और उनकी संपत्ति का ब्योरा तैयार कर लिया गया है। उनके साथ में रामलोचन भी शामिल हैं। विधायक विजय मिश्रा का भी इलाहाबाद में जमीन का अवैध कारोबार है और उन पर सरकारी तथा कुछ लोगों की जमीन अवैध तरीके से कब्जाने के आरोप हैं। पुलिस अभिलेख में इनके भी 56 गुर्गे बताए गए हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार भूमाफिया राजेश यादव के 32 लोग इस कारोबार में लिप्त बताए गए हैं।