फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ateeq's two close men threaten widow woman, sue

अतीक के दो करीबियों ने विधवा महिला को धमकाया, मुकदमा 

Sun, 20 Sep 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ateeq's two close men threaten widow woman, sue
धमकी
धूमनगंज के कालिंदीपुरम में रहने वाली कोमल अरोड़ा को अतीक अहमद के दो करीबियों ने धमकाया। गालीगलौज करते हुए मकान छोडक़र चले जाने को कहा। ऐसा न करने पर परिवार सहित खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कालिंदीपुरम निवासी कोमल अरोड़ा के पति हरिकृष्ण लाल का निधन हो चुका है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने शादाब चौराहे के पास रहने वाले असाद अहमद व उसके भाई नौशाद अहमद से 250 वर्ग गज जमीन खरीदी थी जिस पर वर्तमान में मकान बनवाकर वह परिवार समेत रहती हैं। आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों से असाद व नौशाद उन्हें व उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों खुद को अतीक अहमद का करीबी बताते हैं और रात को असलहों से लैस अपने साथियों संग उनके घर आकर दरवाजा पीटते हैं और गालीगलौज करते हैं। मकान छोडक़र भाग जाने के लिए भी कहते हैं और ऐसा न करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देते हैं। भुक्तभोगी ने सुनवाई न होने पर मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से की। अफसरों के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि गालीगलौज व धमकाने के आरोप में मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed