फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ateeq-Ashraf massacre: Mafia brothers were murdered with banned pistols of Turkey, cost more than 12 lakhs

अतीक-अशरफ हत्याकांड : तुर्किये की प्रतिबंधित पिस्टलों से की गई थी माफिया भाइयों की हत्या, कीमत 12 लाख से अधिक

Mon, 17 Apr 2023 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 01:14 AM IST
सार

माफिया भाइयों अतीक और अशरफ की हत्या तुर्किये की दो प्रतिबंधित पिस्टलों से की गई थी। इसके अलावा एक देशी पिस्टल का भी प्रयोग किया गया था। पुलिस ने तीनों घटनास्थल से तीनों पिस्टल बरामद की है।

विज्ञापन
Ateeq-Ashraf massacre: Mafia brothers were murdered with banned pistols of Turkey, cost more than 12 lakhs
ZIGANA pistol - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया भाइयों अतीक और अशरफ की हत्या तुर्किये की दो प्रतिबंधित पिस्टलों से की गई थी। इसके अलावा एक देशी पिस्टल का भी प्रयोग किया गया था। पुलिस ने तीनों घटनास्थल से तीनों पिस्टल बरामद की है। तुर्किये की दोनों पिस्टल की कीमत 12 लाख से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों के पास तुर्किये की पिस्टल कहां से पहुंची, इस बात की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इन पिस्टलों को अतीक और अशरफ की हत्या के लिए तस्करी के माध्यम से मंगाया गया था।

विज्ञापन


कॉल्विन अस्पताल में अतीक और अशरफ की हत्या के लिए हमलावरों ने तुर्किये की नाइन एमएम की गिरसान और नाइन एमएम की जिगाना पिस्टल के अलावा देसी 30 पिस्टल (7.62) का प्रयोग किया गया था। जिगाना पिस्टल का प्रयोग तुर्की की सेना के साथ ही कई देशों की सेना करती है। भारत में यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पाकिस्तान से तस्करी के माध्यम से इस पिस्टल को भारत में लाया जाता है। इसी तरह गिरसान पिस्टल भी भारत में पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यह पिस्टल भी तस्करी के माध्यम से ही भारत में लाई जाती है।

विज्ञापन

Ateeq-Ashraf massacre: Mafia brothers were murdered with banned pistols of Turkey, cost more than 12 lakhs
ZIGANA pistol - फोटो : सोशल मीडिया

अतीक अहमद को पहली गोली लवलेश तिवारी ने जिगाना पिस्टल से सिर में सटाकर मारी थी। पहली ही गोली से अतीक गिर पड़ा। अतीक को एक के बाद एक आठ गोलियां मारी गईं। उसे जिगाना पिस्टल के अलावा गिरसान और देसी पिस्टल से भी गोली मारी गई। अशरफ को पहली गोली गिरसान पिस्टल से थोड़ी दूर से मारी गई। उसके सिर में भी पहली गोली लगी थी। दूसरी गोली उसके चेहरे पर लगी। चार गोलियां उसके पेट, पीठ और पैर पर भी गोलियां लगीं।

Ateeq-Ashraf massacre: Mafia brothers were murdered with banned pistols of Turkey, cost more than 12 lakhs
ZIGANA pistol - फोटो : सोशल मीडिया

कातिलों तक विदेशी असलहे पहुंचने की जांच

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तुर्किये की प्रतिबंधित पिस्टल कातिलों तक कैसे पहुंची, इस बात की अलग से जांच की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने जिन लोगों के नाम लिए हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और 7 सीएल एक्ट की धाराओं के साथ साथ शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed