फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ateeq-Ashraf killed to earn name in the world of Crime, sensational disclosure of arrested shoote

प्रयागराज : अपराध की दुनिया में नाम कमाने के लिए अतीक-अशरफ को मारा, गिरफ्तार शूटरों का सनसनीखेज खुलासा

Sun, 16 Apr 2023 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 09:34 PM IST
सार

शनिवार रात कॉल्विन अस्पताल में अतीक अहमद व अशरफ को गोलियों से भूनने वाले तीन शूटरों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कबूल किया है कि वह जरायम की दुनिया में नाम कमाना चाहते थे।

विज्ञापन
Ateeq-Ashraf killed to earn name in the world of Crime, sensational disclosure of arrested shoote
Prayagraj News : अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शनिवार रात कॉल्विन अस्पताल में अतीक अहमद व अशरफ को गोलियों से भूनने वाले तीन शूटरों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कबूल किया है कि वह जरायम की दुनिया में नाम कमाना चाहते थे। इसीलिए माफिया भाइयों को सरेआम मार दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हत्याकांड के बाद पुलिस ने मौके से तीनों को पकड़ लिया था। उनके कब्जे से तीन पिस्टल भी बरामद की गईं थीं। रात में ही तीनों से अफसरों ने पूछताछ की।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि इस दौरान उन्होंने बताया कि वह जरायम की दुनिया में नाम कमाना चाहते थे। कुछ ऐसा करना चाहते थे कि प्रदेश में उनका नाम हो जाए। अतीक-अशरफ का नाम पिछले कई दिनों से सुर्खियों में था। ऐसे में उन्हें लगा कि अगर वह उनका सफाया कर देंगे तो अपराध जगत में उनका नाम कुख्यात हो जाएगा। जिसका फायदा उन्हें भविष्य में मिलेगा। इसी के चलते उन्होंने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

तीन दिन से हमला करने की फिराक में थे

पूछताछ में तीनाें शूटरों ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वह पिछले तीन दिन से लगातार अतीक व अशरफ की हत्या करने की फिराक में थे। पुलिस को कस्टडी रिमांड मिलने के बाद से ही वह मीडियाकर्मियों की भीड़ में शामिल होकर उन्हें मारने की कोशिश में जुटे थे। इसके लिए उन्होंने न्यूजपोर्टल की आईडी भी बनवाई थी। लेकिन सही मौका नहीं मिलने से प्लान टालते रहे। शनिवार को दोनों को कॉल्विन अस्पताल लाए जाने के दौरान बहुत भीड़ नहीं थी, ऐसे में उन्हें मौका मिल गया। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला।

ये हुए गिरफ्तार

  1. शनि सिंह उर्फ मोहित उर्फ पुराने पुत्र जगत सिंह निवासी कुरारा, जनपद हमीरपुर
  2. लवलेश तिवारी पुत्र यज्ञ कुमार तिवारी निवासी केवतरा क्रॉसिंग, नगर कोतवाली जनपद बांदा
  3. अरुण कुमार मौर्य पुत्र दीपक कुमार निवासी कातरवाडी थाना सोरों जनपद कासगंज
विज्ञापन

साथियों की गाेली से शूटर लवलेश भी घायल

इस वारदात में अपने ही साथियों की गोली से शूटर लवलेश भी जख्मी हुआ है। गाेली उसके दाहिने हाथ को चीरते हुए पार हो गई। उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सनी कुख्यात सुंदर भाटी गैंग का शूटर

एक शूटर सनी पश्चिमी यूपी के कुख्यात सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है। लूट के मामले में हमीरपुर जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात सुंदर भाटी से हुई और फिर वह उसका शागिर्द बन गया। इसके बाद सरगना के इशारे पर आपराधिक वारदातें अंजाम देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed