{"_id":"5f650ccfe2df8c554c11a071","slug":"ateeq-ahmed-news-bulldozer-on-atik-s-cold-storage-went-on-the-second-day-as-well","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ateeq Ahmed News: दूसरे दिन भी चला अतीक के कोल्ड स्टोरेज पर बुलडोजर, देखते ही देखते मिट गया नामोनिशां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ateeq Ahmed News: दूसरे दिन भी चला अतीक के कोल्ड स्टोरेज पर बुलडोजर, देखते ही देखते मिट गया नामोनिशां
Sat, 19 Sep 2020 02:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग।
- फोटो : prayagraj
माफिया अतीक अहमद की संपत्ति पर खड़े कोल्ड स्टोरेज के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। थाना क्षेत्र के झूंसी-सहसों मार्ग पर कटका गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज की विशालकाय बिल्डिंग को ढहाने में दूसरे दिन शुक्रवार को तीन बुलडोजर लगाए गए। बृहस्पतिवार को पीडीए और फूलपुर प्रशासन की ओर से चलाई गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग।
- फोटो : prayagraj
पूर्व सांसद अतीक अहमद की कोल्ड स्टोरेज को खाली कराने के बाद उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बृहस्पतिवार से शुरू की गई। पहले दिन दोपहर एक बजे से शुरू हुई कार्रवाई रात ग्यारह बजे तक चली। इस दौरान कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग का अगला हिस्सा ढहाया गया। साथ ही कोल्ड स्टोरेज के कार्यालय और रेस्ट रूम को भी देर रात को ढहा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग।
- फोटो : prayagraj
इसके पहले कार्यालय में रखे सामानों को बाहर निकालकर जब्त कर लिया गया था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दूसरे दिन एसडीएम फूलपुर विवेक चतुर्वेदी, पीडीए की जोनल अधिकारी शिवानी सिंह तथा आलोक पांडेय की अगुवाई में सुबह बारह बजे से शुरू हुई। शुरुआत में दो जेसीबी लगाई गई थी, लेकिन कुछ देर बाद एक जेसीबी खराब पड़ गई। फिर एक और जेसीबी लगाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दिनभर की गई। इसके बावजूद ध्वस्तीकरण के लिए कोल्ड स्टोरेज का कुछ हिस्सा बचा रह गया था। इस दौरान कोल्ड स्टोरेज परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।