Ateeq ahmed News : प्रयागराज में पूर्व सांसद अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्ति पर चला बुलडोजर, पीडीए की कार्रवाई से हड़कंप
अतीक की अवैध संपत्ति का लेखाजोखा
- 6 साल से करोड़ों की जमीन पर था अवैध कब्जा
- 6 माह पहले भूमि पर बना अवैध गोदाम किया गया था सील
- 5बी, नवाब यूसुफ रोड सिविल लाइंस- भूखंड संख्या जिस पर कार्रवाई हुई
- 418.215 वर्ग मीटर- कुल क्षेत्रफल है भूमि का, जिस पर किया गया अवैध कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक अहमद एंड कंपनी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम ने सिविल लाइंस में नवाब यूसुफ रोड स्थित बेशकीमती जमीन को अतीक के कब्जे से मुक्त कराया। यहां अवैध तरीके से बने रेस्टोरेंट के गोदाम को बुलडोजर चलवाकर ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान पीडीए के साथ ही पुलिस अफसर भी मौजूद रहे। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करोड़ों मेें बताई जा रही है।
माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इन दिनों उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतीक के कब्जे वाली संपत्तियों के जब्तीकरण/कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है। सोमवार को पीडीए की टीम सिविल लाइंस में नवाब यूसुफ रोड स्थित एक गोदाम पर पहुंची।
अफसरों ने बताया कि अतीक के कब्जे वाली इस संपत्ति पर अवैध रूप से रेस्टोरेंट का गोदाम था, जिसे रेस्टोरेंट संचालक ने किराये पर ले रखा था। रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ के बाद गोदाम के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई गई। पीडीए के दो बुलडोजरों ने दो तरफ से गोदाम ढहाने शुरू किए। करीब 11.30 बजे शुरू हुई कार्रवाई दोपहर करीब 1.30 बजे तक चली। दो घंटे के दौरान गोदाम पूरी तरह से जमींदोज कर दिया गया। इसके बाद जमीन पर पीडीए ने वापस कब्जा प्राप्त कर लिया।