{"_id":"63348e85119f84407e28b9b9","slug":"ateeq-ahamad-bulldozers-run-on-illegal-plating-of-close-relatives-of-mafia-ateeq","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ateeq Ahmad : माफिया अतीक के करीबियों के अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ateeq Ahmad : माफिया अतीक के करीबियों के अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
Wed, 28 Sep 2022 11:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:42 PM IST
सार
प्रयागराज विकास प्राधिकारण की तरफ से अवैध प्लाटिंग के खिलाफ हुई कार्रवाई में मोहम्मद सैफ, आसिफ उस्मानी, फैस्ल लौकी, सलामत, अहमद अली, मोहम्मद इमरान, जीशान एवं एहतेशाम द्वारा फनगांव के पास मंदरी में लगभग 80 बीघा क्षेत्रफल पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : अवैध प्लाटिंग पर चल रहा बुलडोजर। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अतीके अहमद के साथ ही उनके करीबियों की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ पीडीए की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को पीडीए की तरफ से ओएसडी /जोनल अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में फनगांव के पास करायी जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ हुई कार्रवाई में बताया जा रहा है कि कुछ अतीक के करीबी भी शामिल हैं। हालांकि पीडीए के अधिकारियों की ओर से इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया।
विज्ञापन
प्रयागराज विकास प्राधिकारण की तरफ से अवैध प्लाटिंग के खिलाफ हुई कार्रवाई में मोहम्मद सैफ, आसिफ उस्मानी, फैस्ल लौकी, सलामत, अहमद अली, मोहम्मद इमरान, जीशान एवं एहतेशाम द्वारा फनगांव के पास मंदरी में लगभग 80 बीघा क्षेत्रफल पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन
इस दौरान जोनल अधिकारी के साथ ही पुरामुफ्ती थाना से पुलिस बल, अवर अभियंता बीएन सिंह, अवर अभियंता आरसी श्रीवास्तव एवं पीडीए प्रवर्तन टीम मौजूद रही। इसके साथ ही जोनल अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में जोन संख्या -3 सी दारागंज में राजेंद्र मिश्रा, अमित सिंह एवं बृजेश कश्यप द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया।
विज्ञापन