फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   At the time of Ateeq-Ashraf murder, was there a third vehicle as well

अतीक-अशरफ मर्डर : अतीक-अशरफ की हत्या के वक्त क्या तीसरी गाड़ी भी थी मौजूद, एसओ धूमनगंज के बयान पर उठ रहे

Mon, 01 May 2023 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 May 2023 12:01 AM IST
सार

माफिया अतीक-अशरफ हत्याकांड में पुलिस की कहानी में झोल सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि हत्याकांड वाले दिन पुलिस की दो गाड़ियों के अलावा तीसरी गाड़ी भी मौके पर मौजूद थी?

विज्ञापन
At the time of Ateeq-Ashraf murder, was there a third vehicle as well
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद और अशरफ को रिमांड पर धूमनगंज थाने लाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक-अशरफ हत्याकांड में पुलिस की कहानी में झोल सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि हत्याकांड वाले दिन पुलिस की दो गाड़ियों के अलावा तीसरी गाड़ी भी मौके पर मौजूद थी? इससे भी अहम सवाल यह है कि अगर तीसरी गाड़ी मौजूद थी तो धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य की ओर से इसका जिक्र अपने बयान में क्यों नहीं किया गया?

विज्ञापन

दरअसल पुलिस ने दस्तावेजों में दर्ज किया है कि माफिया भाइयों को कॉल्विन अस्पताल ले जाते वक्त दो गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ। इस दौरान 21 पुलिसकर्मियों के साथ दो गाड़ियों में अतीक-अशरफ मौजूद थे। इसे लेकर ही पुलिस की कहानी पर सवाल उठे कि आखिर दो गाड़ियों में 23 लोग कैसे आए। जानकारों का कहना है कि दो गाड़ियों में जिनमें से एक पुलिस जीप और एक बोलेरो थी, 23 लोगों के बैठने का दावा कहीं से भी सही नहीं है।

विज्ञापन

मय असलहा व दो मुल्जिम, 21 पुलिसकर्मियों के दो वाहनों में सवार होने का सवाल ही नहीं उठता। इस बात की संभावना है कि मौके पर कोई तीसरा वाहन भी मौजूद रहा हो। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर ऐसा था तो आखिर इस बात को क्यों छिपाया गया? धूमनगंज इंस्पेक्टर ने इसका जिक्र बयान में क्यों नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed