फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   At Rambagh station, the entry of passengers should also be done from Malakraj side

रामबाग स्टेशन पर मलाकराज साइड से भी हो यात्रियों का प्रवेश

Thu, 30 Dec 2021 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
At Rambagh station, the entry of passengers should also be done from Malakraj side
रामबाग स्टेशन पर मलाकराज साइड से भी हो यात्रियों का प्रवेश
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर मलाकराज साइड से यात्रियों के प्रवेश का मुद्दा बृहस्पतिवार को जोर शोर से उठा। स्टेशन परिसर में सलाहकार समिति की बैठक में सदस्यों ने कहा कि रामबाग स्टेशन पर मलाकराज साइड से भी यात्रियों को प्रवेश दिया जाए। क्योंकि यहां आने वाली अधिकांश ट्रेनें प्लेटफार्म चार और छह पर ही आती हैं। इन दोनों ही प्लेटफार्म पर मलाकराज साइड ज्यादा नजदीक है, जबकि प्लेटफार्म एक से यहां आने पर यात्रियों को काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।
सदस्यों ने सुझाव दिया कि मलाकराज साइड की साफ सफाई कर वहां एक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण एवं पार्किंग आदि बना दी जाए। ऐसा होने पर जो लोग मेडिकल कालेज चौराहा होकर स्टेशन आते हैं उन्हें रेल ओवर ब्रिज पर चढ़ने से जहां एक ओर निजात मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर सेवा समिति चौराहे पर लगने वाले जाम का भी उन्हें सामना नहीं करना पड़ेगा। बैठक में माघ मेले से जुड़ी तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

कहा गया कि स्टेशन पर महिलाओं के लिए अलग से टिकट काउंटर बनाया जाए। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर चार एवं छह पर यात्री शेड का विस्तार किया जाए। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य रामगोपाल केसरवानी, विनोद कुमार शर्मा आदि ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार राय एवं धन्यवाद ज्ञापित संतोष कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर एमपी पाठक, कौशल सिंह, विजय कुमार यादव के साथ सदस्यों ने स्टेशन का भ्रमण कर खानपान स्टॉलों की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed