{"_id":"5d1911498ebc3e3c9f6bac93","slug":"asu-entrance-exam-allahabad-news-ald2482138140","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विवि की प्रवेश परीक्षा में सीटों से कम उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विवि की प्रवेश परीक्षा में सीटों से कम उपस्थिति
विज्ञापन
Rajju Bhaiyya Campus
- फोटो : AU
राज्य विवि की प्रवेश परीक्षा में सीटों से कम उपस्थिति
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की रविवार को हुई प्रवेश परीक्षा में सीटों से भी कम संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दस पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में एमकॉम को छोड़कर बाकी सभी पाठ्यक्रमों में उपस्थित रहे अभ्यर्थियों की संख्या इतनी कम रही कि इन पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रह जाएगी। ऐसे में जो अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए, उनका प्रवेश अब संबंधित पाठ्यक्रम में सुनिश्चित हो गया है।
प्रवेश परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज और केपी उच्च शिक्षा संस्थान झलवा केंद्र में आयोजित की गई। कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा में 171 अभ्यर्थी शामिल हुए और 376 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, बीसीए की प्रवेश परीक्षा में 120 अभ्यर्थी उपस्थित और 313 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केपी उच्च शिक्षा संस्थान केंद्र में हुई एमकॉम की प्रवेश परीक्षा में 87 अभ्यर्थी आए और 100 ने परीक्षा छोड़ दी। एमकॉम प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही।
एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में 381 अभ्यर्थी शामिल हुए और 665 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा बीएससी होम साइंस की प्रवेश परीक्षा में आठ अभ्यर्थी आए जबकि 159 ने परीक्षा छोड़ दी। सबसे खराब स्थित एमलिब प्रवेश परीक्षा की रही। केवल एक अभ्यर्थी उपस्थित रहा और 12 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि बीलिब प्रवेश परीक्षा में 16 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 21 अनुपस्थित रहे। बीपीएड प्रवेश परीक्षा में 36 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 64 अनुपस्थित, एमपीएड में 27 अभ्यर्थी उपस्थित और 27 ही अनुपस्थित रहे। बीबीए प्रवेश परीक्षा में 57 अभ्यर्थी शामिल हुए और 155 अनुपस्थित रहे।