फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ask tobacco would not otherwise enter into the list of 80 million names

तंबाकू को कहें ना वर्ना 80 लाख की लिस्ट में दर्ज होगा नाम

Mon, 01 Jun 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 01 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ask tobacco would not otherwise enter into the list of 80 million names
इलाहाबाद ब्यूरो। वर्ष 2030 तक तंबाकू का सेवन करने वाले 80 लाख लोग अपनी जान गंवा देंगे। वह भी प्रतिवर्ष की दर से। इस सूची में अपना नाम न देखना चाहें तो आज ही तंबाकू से तौबा करें। वर्ल्ड नो टोबैको डे पर एएमए समेत तमाम मेडिकल एसोसिएशन की ओर से वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया जिसमें विशेषज्ञों ने तंबाकू के अवैध कारोबार पर चिंता जताते हुए रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


एएमए की ओर से आयोजित सेमिनार में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राधारानी घोष ने कहा कि तंबाकू से होने वाली बीमारियों मसलन कैंसर, हार्ट अटैक से प्रत्येक वर्ष दुनिया में 60 लाख लोगों की मौत हो जाती है। छह लाख लोगों की जान धूम्रपान करने वाले के संपर्क में आने से हो जाती है। यदि तंबाकू पर प्रतिबंध न लगाया गया तो 2030 तक तंबाकू से होने वाली मौतों का आंकड़ा 80 लाख पार कर जाएगा। तंबाकूसे सबसे अधिक 80 फीसदी मौतें गरीब और विकासशील देशों मेें हो रही है।  सेमिनार की अध्यक्षता वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. पॉल थैलियथ ने की। सेमिनार में एएमए अध्यक्ष डॉ. अभिलाषा चतुर्वेदी, सचिव डॉ. मनोज माथुर, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.बीके मिश्रा समेत कई चिकित्सक उपस्थित थे। संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉ. सुबोध जैन ने किया।
विज्ञापन


आइडीए ने निकाली रैली
वर्ल्ड नो टोबैको डे के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन व एंटी करप्शन कमेटी केसंयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। एसीएमओ डॉ. दीपेंद्र मालवीय ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शहर के विभिन्न इलाकों से होेते हुए रैली का समापन सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौक पर हुआ। कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष डॉ. पीपी उपाध्याय, सचिव डॉ. आशीष त्रिपाठी के अलावा शहर के तमाम दंतरोग विशेषज्ञ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed