फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashraf's brother-in-law absconding, continuous attendance in college, principal lodged report

फर्जीवाड़ा : अशरफ का साला फरार, कॉलेज में लगातार लग रही हाजिरी, प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 31 Dec 2023 12:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 12:46 PM IST
सार

बिना कॉलेज आए ही माफिया अशरफ के साले मो. जैद मास्टर की हाजिरी लगातार लग रही है। मजे की बात यह है कि इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को भी नहीं है। फर्जीवाड़े के मामले में थाने में शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
Ashraf's brother-in-law absconding, continuous attendance in college, principal lodged report
Atiq ahmed and ashraf murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साले मो. जैद मास्टर का एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पूरामुफ्ती के एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज में लगातार उसकी हाजिरी लग रही है, जबकि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही वह गायब चल रहा है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मो. जैद मास्टर समेत दो पर कूटरचना, धोखाधड़ी में रिपाेर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जैद अशरफ की पत्नी जैनब के सात भाइयों में सबसे बड़ा है। वह पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर स्थित एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज में इतिहास के प्रवक्ता के पद पर तैनात है। 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड के बाद अगले दिन से वह घर छोड़कर गायब है। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह कॉलेज भी नहीं जा रहा है। इसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उधर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. याकूब ने पुलिस को बताया कि कॉलेज के हाजिरी रजिस्टर की जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई। रजिस्टर में 18 नवंबर 2023 तक जैद के दस्तखत मिले हैं जबकि इसके बाद 20 नवंबर से हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। खास बात यह कि दस्तखत उनके सामने नहीं किए गए और न ही इस दौरान उनकी मुलाकात कभी जैद से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि दस्तखत का उपस्थिति पंजिका में पूर्व में किए गए हस्ताक्षर से मिलान भी नहीं हो रहा है। जिससे पता चलता है कि उपरोक्त हस्ताक्षर किसी की मिलीभगत से फर्जी तरीके से किया गया है। उन्होंने तहरीर में यह भी बताया कि हाजिरी रजिस्टर कॉलेज के प्रधान लिपिक एजाज अहमद के पास रहता है। डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर जैद मास्टर समेत दो खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

50 करोड़ की वक्फ संपत्ति बेचने में भी आरोपी

जैद मास्टर 50 करोड़ की वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जा करने, बेचने के मामले में पहले से ही नामजद है। पुलिस उसकी तलाश मेें जुटी हुई है। सितंबर 2020 में माफिया के खिलाफ चले अभियान में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने हटवा गांव में 600 वर्ग गज जमीन पर बने उसके आलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed