फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Asaduddin Owaisi is the B team of Samajwadi Party, not BJP - Siddharth Nath

साधा निशाना : भाजपा नहीं सपा की बी टीम है ओवैसी - सिद्धार्थ नाथ

Wed, 24 Nov 2021 10:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi is the B team of Samajwadi Party, not BJP - Siddharth Nath
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

ओम प्रकाश राजभर द्वारा असदुद्दीन ओवैसी और सपा के बीच गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के बयान से यह साबित हो गया है कि ओवैसी बीजेपी की नहीं, बल्कि सपा की बी टीम है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि जो सच था वह अब लोगों के सामने आ गया है। 

विज्ञापन


अपने आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि  सपा और एआईएमआईएम व अन्य दल एक साथ मिलकर प्रदेश में सांप्रदायिकता का माहौल बना रहे हैं। ओवैसी तो सांप्रदायिकता फैलाने के माहिर है।  सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि यूपी चुनाव में ओवैसी सांप्रदायिक नौटंकी आगे भी करेंगे। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अखिलेश यादव से हुई मुलाकात पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि सभी विपक्षी दल यह अच्छी तरह से जान चुके हैं कि बीजेपी को हराना नामुमकिन है। भाजपा  के खिलाफ बबुआ और बुआ पहले भी गठबंधन कर चुके हैं।
विज्ञापन


उसका नतीजा क्या रहा वह लोग जानते हैं। सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी से लड़ना चाहती हैं। भले ही विपक्षी पार्टियां भी एक साथ हो लेकिन वह भाजपा का विजय रथ नहीं रोक सकेंगी। उधर प्रयागराज प्रवास के दौरान सिद्धार्थ नाथ ने शहर पश्चिमी में जनसंवाद कर उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का फीडबैक जनता से लिया। वह तमाम लोगों के घर भी गए। इस दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी उन्होंने जायजा लिया। इस अवसर पर पार्षद अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed