उमेश पाल हत्याकांड : असद को ठाकुर, गुलाम को दिया था गुल्लू कोडनेम, हत्याकांड से पहले ही दे दिया था नाम
उमेश पाल हत्याकांड में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है कि हत्याकांड से पहले ही इसमें शामिल शूटरों को कोडनेम दिया गया था। तय हुआ था कि असद को ठाकुर जबकि गुलाम को गुल्लू नाम से पुकारा जाएगा।
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है कि हत्याकांड से पहले ही इसमें शामिल शूटरों को कोडनेम दिया गया था। तय हुआ था कि असद को ठाकुर जबकि गुलाम को गुल्लू नाम से पुकारा जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया ताकि अगर पुलिस किसी माध्यम से कॉल इंटरसेप्ट भी कर ले तो किसी का नाम सामने न आए। अतीक ने पुलिस को दिए बयान में इस बात का खुलासा किया है। उसने बताया कि जेल में शाइस्ता को उसने प्लानिंग बताने के दौरान यह कोडनेम बताए थे। कहा था कि हत्याकांड संबंधित बातचीत के दौरान इन्हीं कोडनेम का इस्तेमाल किया जाए।
किसको क्या दिया था नाम
अतीक- बड़े
अशरफ- छोटे
असद- ठाकुर
गुलाम- गुल्लू
उस्मान- पतले
गुड्डू मस्लिम-मोटे
अरमान- बिहारी
पूछताछ में अन्य नाम भी आए सामने
उधर सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान हिरासत में लिए गए अतीक के करीबियों से पूछताछ में कुछ और कोडनेम सामने आए हैं। अतीक के सबसे खास गुर्गे और इनामिया असद कालिया को लंगड़ा नाम दिया गया था।