{"_id":"6713931692d76a1dad0a5f64","slug":"artists-demonstrated-at-sangam-nose-expressed-displeasure-over-increase-in-rent-in-nczcc-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : संगम नोज पर कलाकारों ने किया प्रदर्शन, एनसीजेडसीसी में किराए में वृद्धि पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : संगम नोज पर कलाकारों ने किया प्रदर्शन, एनसीजेडसीसी में किराए में वृद्धि पर जताई नाराजगी
Sat, 19 Oct 2024 04:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:38 PM IST
सार
लोक नाट्यविद अतुल यदुवंशी के नेतृत्व में कलाकार दोपहर दो बजे संगम नोज पहुंचे। झंडे, बैनर के साथ संगम तट पर हु वह धरने पर बैठ गए। इस अनूठे प्रदर्शन ने संगम पर हर किसी का ध्यान खींचा। कलाकारों ने मां गंगा का आचमन करते हुए जल में गले तक खड़े होकर एनसीजेडसीसी प्रेक्षागृह की किराया वृद्धि वापस करने के नारे लगाए।
विज्ञापन
संगम में प्रदर्शन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देश के सात राज्यों की कला-संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह की किराया वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को कलाकार सड़कों पर उतर आए। रंगकर्मियों, नाट्य निर्देशकों के साथ लोक नृत्य और गायन की विधाओं से जुड़े कलाकारों ने संगम नोज पर प्रदर्शन किया। इसके बाद लेटे हनुमान जी को प्रथम ज्ञापन अर्पित कर संस्कृति मंत्रालय से किराया वृद्धि वापस लेने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
लोक नाट्यविद अतुल यदुवंशी के नेतृत्व में कलाकार दोपहर दो बजे संगम नोज पहुंचे। झंडे, बैनर के साथ संगम तट पर हु वह धरने पर बैठ गए। इस अनूठे प्रदर्शन ने संगम पर हर किसी का ध्यान खींचा। कलाकारों ने मां गंगा का आचमन करते हुए जल में गले तक खड़े होकर एनसीजेडसीसी प्रेक्षागृह की किराया वृद्धि वापस करने के नारे लगाए। इसके बाद बड़े हनुमान जी का दर्शन कर ज्ञापन अर्पित किया।
विज्ञापन
कलाकारों को नेतृत्व कर रहे नाट्य निर्देशक अतुल यदुवंशी ने कहा कि एनसीजेडसीसी का प्रेक्षागृह लंबे समय से कलाकारों के लिए एक रचनात्मक स्थल के रूप में अपनी भूमिका निभाता रहा है, लेकिन मौजूदा समय अनुचित एवं अन्यायपूर्ण व्यवसायीकरण की नीतियों की वजह से कलाकारों और सांस्कृतिक संगठनों पर किराया वृद्धि के नाम पर आर्थिक बोझ लादा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनसीजेडसीसी के अधिकारियों की ओर से हाल ही में लिया गया किराया वृद्धि का निर्णय निराशाजनक हैं।
विज्ञापन