फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrival of Ganga Yatra led by Chief Minister today

गंगा यात्रा - मुख्य खबर

Wed, 29 Jan 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Arrival of Ganga Yatra led by Chief Minister today
Arrival of Ganga Yatra led by Chief Minister today - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। बलिया से चलकर कानपुर तक जाने वाली गंगा यात्रा बुधवार को प्रयागराज में प्रवेश करेगी। इसकी अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यात्रा में कई केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री और यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। स्वागत की तैयारी जिला प्रशासन के अलावा भाजपा की ओर से भी की गई है। यात्रा अगले दिन कौशाम्बी के लिए रवाना होगी। मुख्यमंत्री भी कौशाम्बी जा सकते हैं। उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा भी बुधवार को आ जाएंगे। बृहस्पतिवार को वह संगम स्नान के साथ यात्रा में शामिल होंगे। कौशाम्बी तक डॉ.शर्मा यात्रा की अगुवाई करेंगे
विज्ञापन

मिर्जापुर यात्रा सड़क मार्ग से दिन में करीब साढ़े तीन बजे सीमावर्ती गांव बसकड़ी गांव में प्रवेश करेगी। वहां पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। मांडा चौराहा पर महिलाएं कलश यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगी। विशेष रथ पर सवार मुख्यमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद नैनी स्थित युनाइटेड इंजीनियरिंग कालेज में सभा आयोजित होगी। वहां से यात्रा नेवादा, मेवालाल चौराहा होते हुए संगम पहुंचेगी। मुख्यमंत्री तथा यात्रा में शामिल सदस्य संगम में गंगा आरती करेंगे। इसके बाद परेड स्थित उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में सांस्कृतिक आयोजन होंगे। यात्रा के सदस्य अगले दिन बृहस्पतिवार को वसंत पंचमी स्नान करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के संगम क्षेत्र में भी रात्रि विश्राम की तैयारी की गई है। हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्किट हाउस में रुकने की उम्मीद है। संगम स्नान के बाद यात्रा धूमनगंज, बमरौली, बेगम बाजार होते हुए कौशाम्बी के लिए रवाना हो जाएगी।

Arrival of Ganga Yatra led by Chief Minister today

Arrival of Ganga Yatra led by Chief Minister today- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed