{"_id":"6213c817018b743f862d757f","slug":"arrested-for-raping-relative-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : रिश्तेदार युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, यौन शोषण से परेशान पीड़िता ने कर ली थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : रिश्तेदार युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, यौन शोषण से परेशान पीड़िता ने कर ली थी आत्महत्या
Mon, 21 Feb 2022 10:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:42 PM IST
सार
रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी राधेश्याम लाल बिहारा पूरामुफ्ती का रहने वाला है। उसके घर में एक रिश्तेदार युवती पिछले सात सालों से रहती थी। राधेश्याम के परिवार ने उसकी शादी भी तय कर दी थी।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरामुफ्ती पुलिस ने रिश्तेदार से दुष्कर्म करने वाले रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यौन शोषण से ऊबकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी। कर्मचारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की भी धारा लगाई गई है।
विज्ञापन
रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी राधेश्याम लाल बिहारा पूरामुफ्ती का रहने वाला है। उसके घर में एक रिश्तेदार युवती पिछले सात सालों से रहती थी। राधेश्याम के परिवार ने उसकी शादी भी तय कर दी थी। पिछले साल अगस्त महीने में युवती ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बाद में उसकी बड़ी बहन के घर पर किसी ने एक पेन ड्राइव फेंका जिसमें युवती ने बताया था कि राधेश्याम उसके साथ दुष्कर्म करता है।
विज्ञापन
इसी कारण वह जिंदगी से निराश हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। वीडियो की सत्यता परखने के बाद रविवार को राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया गया। राधेश्याम के साथ ही छोटू नाम के लड़के की भी तलाश की जा रही है। छोटू के साथ ही युवती की शादी हुई थी। एसओ पूरामुफ्ती के मुताबिक जांच में छोटू की भूमिका भी सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन