फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrested for pressure on wife for conversion

पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2020 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Arrested for pressure on wife for conversion
धर्म परिवर्तन - फोटो : amar ujala
पहली पत्नी को छोड़कर ब्यूटी पार्लर संचालिका हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाने, शादी करने और फिर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोपी को नैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पकड़े गए युवक पर आरोप था कि उसने लड़की को सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे धर्म परिर्वतन करने के लिए मजबूर करने लगा। विरोध करने पर उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


नैनी पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के आशिक बाबा की गली, एडीए कालोनी निवासी शीबू खान पुत्र शकील अहमद सऊदी अरब में रहता था। वह पहले से शादीशुदा था। सऊदी अरब जाने के बाद उसने अपनी पहली पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया था। सोशल मीडिया के जरिए उसने नैनी की ही रहने वाली एक शादीशुदा ब्यूटी पार्लर संचालक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था।
विज्ञापन


गत दिसंबर 2019 में वह सऊदी अरब से वापस आया तो यहां की लड़की से कोर्ट मैरिज कर लिया था। कुछ दिन साथ में रहने के बाद उसने दूसरी पत्नी को भी छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी हिंदू थी। उसने आरोप लगाया था कि उसके पति ने उसे लव जिहाद के तहत फंसाया और उसे धर्म परिर्वतन करने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर उसके घरवालों ने भी लड़की को प्रताड़ित किया था। परेशान विवाहिता ने इस संबंध में गत महीने नैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 में बयान कराया था। उसी के बाद आरोपी शीबू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed