{"_id":"626302276d35bb4b561c7463","slug":"arrested-for-killing-wedding-procession-in-phulpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : फूलपुर में बाराती की हत्या करने वाला गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : फूलपुर में बाराती की हत्या करने वाला गिरफ्तार
Sat, 23 Apr 2022 12:59 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:59 AM IST
सार
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चकराअलीपुर गांव के रहने वाले शीतला प्रसाद सिंह की बेटी चांदनी की शादी में मानधाता थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव से बारात आई थी। रात करीब ग्यारह बजे जैसे ही बारात द्वारचार के लिए चली रास्ते में डीजे की धुन पर नाचने को लेकर बारात में आए दो लोगों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजे पर नाचने के दौरान हुए विवाद में बाराती को गोली मारकर हत्या करने वाले सेेना के भगोड़े सुभाष सिंह उर्फ लल्ला को शुक्रवार को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुभाष ने बताया कि जितेंद्र से पिछले कई वर्षों से खुन्नस चल रही थी।
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चकराअलीपुर गांव के रहने वाले शीतला प्रसाद सिंह की बेटी चांदनी की शादी में मानधाता थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव से बारात आई थी। रात करीब ग्यारह बजे जैसे ही बारात द्वारचार के लिए चली रास्ते में डीजे की धुन पर नाचने को लेकर बारात में आए दो लोगों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान तैश में आए गाजीपुर गांव के ही रहने वाले सेना के भगोड़े सुभाष सिंह उर्फ लल्ला अपने रिवाल्वर से फायर कर दिया। गाजीपुर गांव के रहने वाले बाराती जितेंद्र सिंह उर्फ भीम को कई गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सुभाष सिंह उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम जेल भेज दिया। जितेंद्र के भाई की तहरीर पर सुभाष सिंह उर्फ लल्ला के खिलाफ धारा 302 व 307 के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन