{"_id":"5d51a9f18ebc3e6ca621ddee","slug":"arpana-sinha-won-the-crown-of-teej-queen-allahabad-news-ald252038890","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्पणा सिन्हा ने जीता तीज क्वीन का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्पणा सिन्हा ने जीता तीज क्वीन का ताज
विज्ञापन
Arpana Sinha won the crown of Teej Queen
- फोटो : ALDCOMPACT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। देशभक्ति के गीतों पर रैंप वाक के साथ संस्कृति की छाप छोड़कर सोमवार को अर्पणा सिन्हा ने अमर उजाला की तीज क्वीन प्रतियोगिता का ताज जीत लिया। रजनी त्रिपाठी प्रथम उप विजेता और किरण गुप्ता द्वितीय उप विजेता चुनी गईं। विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी ने तीज क्वीन की विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये व व दो अन्य उप विजेताओं को क्रमश: तीन व दो हजार रुपये की धनराशि वितरित की। इससे पहले कड़ी प्रतिस्पर्धा केबीच इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत 56 में 32 महिलाओं ने रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत यह प्रतियोगिता एनसीजेडसीसी के सहयोग से आयोजित की गई थी।
एनसीजेडसीसी के प्रेक्षागृह में दोपहर एक बजे मां तुझे प्रणाम के आकर्षक बैक ड्राप वाले भव्य मंच पर मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर तीज क्वीन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने समाज के सजग प्रहरी के रूप में महिलाओं तीज क्वीन केजरिए बेहतर मंच प्रदान करने के लिए अमर उजाला के प्रयासों को सराहा। शुरुआत लोक गायिका मंजू नारायण ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से की। इसके बाद देशभक्ति के गीतों की धुन पर प्रतिभागियों का रैपवाक शुरू हुआ।
शिक्षा, कला, संगीत, समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। एक से बढ़ कर एक परिधानों में सज धज कर आईं प्रतिभागियों ने तीज की संस्कृति पर राष्ट्रीयता की छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे पहले रैंप पर उतरीं जया त्रिपाठी। झांसी की रानी के रूप में तलवार-ढाल के साथ उन्होंने रैंप वाक कर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाकर हर किसी के जेहनोदिल पर अपनी भाव भंगिमा की छाप छोड़ दी। सरिता खुराना ने देशभक्ति पर आधारित पंजाबी भांगड़ा के साथ सबका मन मोहा।
विज्ञापन
नृत्यमय भावों को उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर सजाया और खूब तालियां बटोरीं। कोई दीर्घा में अपनी जगह पर थिरक रहा था तो कोई सुर में सुर मिला रहा था। रजनी त्रिपाठी ने सरहद की हिफाजत में लगे सैनिकों के सम्मान में देशभक्ति गीत की धुन पर मोहक नृत्य पेश कर प्रथम उप विजेता का खिताब जीता। जबकि, किरन गुप्ता ने तीज की संस्कृति पर देश भक्ति की छाप छोड़कर तीज क्वीन प्रतियोगिता की सेकेंड रनर अप चुनी गईं। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते रहे।
संचालन नुपूर कपूर ने किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शांति चौधरी, इविवि की एनएसएस की कोआर्डिनेटर डॉ. मंजू सिंह, ग्लैमऑन मिसेज इंडिया-2018 की विजेता वर्णिका शुक्ला, मिस कर्वी क्वीन-2019 की विजेता शुभ्रा चतुर्वेदी व मिसेज इंडिया प्लेनेट-2018 की विजेता स्मृति सिंह शामिल थीं। फिटनेश फिजिक प्रतियोगिता की विनर आयुषी जायसवाल ने सहयोग किया। इस मौके पर स्मृति अग्रवाल राठौर, अनुपमा पांडेय, शशि वार्ष्णेय, अर्चना शुक्ला समेत तमाम महिलाएं उपस्थित थीं।
मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता पर नृत्य, गायन केजरिए राष्ट्रभक्ति की छाप सोमवार को यादगार बन गई। इस मौके पर देश प्रेम के भावों को नृत्य में पिरोया इलाहाबाद डांस सेंटर के युवा कलाकारों ने। लोक गायिका मंजू नारायण ने मिर्जापुर कजरी, बनारसी व अवधी कजरी से हर किसी का दिल जीता।
डांस सेंटर के दादा पांडेय के निर्देशन में ‘जय हो’ की धुन पर समूह नृत्य से राष्ट्रभक्ति के भाव यादगार बन गए। इस नृत्य में सीमा पर आतंकियों से लड़ते भारतीय वीर सैनिकों के भावों पर कलाकारों ने जमकर वाहवाही बटोरी। निष्ठा केसरवानी, नेहा, सन्वी जायसवाल,ईशा सक्सेना, विजय यादव, प्रकाश, अभिजीत, आनंद, अभिषेक, यशराज सोनकर ने यह भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इनके बाद आठवीं की छात्रा प्रांशी ने एकल नृत्य से मन मोह लिया। फिर बारी आई लोक गायिका मंजू नारायण की। मंजू ने एक से बढ़कर एक लोकगीतों से माहौल को सुरमयी बना दिया। मिर्जापुर कइला गुलजार हो कचौड़ी गी सून कइला बलमू... के अलावा पिया मेहंदी लियाय दा मोती झील से जाइके साइकिल से ना... बलम लरिकइयां जैसे गीतों से तीज क्लीन के मौके को यादगार बनाया। इनके साथ ढोलक पर पायल बनौधा, आर्गन पर दीपक और पैड पर अंशु ने संगत की।
ब्रांड मार्केटियर, जीनियस पब्लिक इंटर कॉलेज, सेमस्टर ग्लोबल स्कूल, नेहरू ग्राम भारती टू बी डीम्ड यूनिवर्सिटी, एलआईसी, शुभम होमियो क्लीनिक, स्टाइलो फैशन वियर, राज मार्बल एंड सीमेंट, सत्तिका हैंडलूम फैब्रिक, तमन्ना इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, केपी उच्च शिक्षा संस्थान, पं. रामचंद्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल।
तीज क्वीन की प्रतिभागी
जया त्रिपाठी, संगीता गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, रेनु द्विवेदी, रचना शुक्ला, हिना साहू, संगीता जौहरी, शीला जायसवाल, गरिमा त्रिपाठी, आभा सिंह, खुशबू साहू,डॉ रश्मि शुक्ला, राज लक्ष्मी तिवारी, अनुपमा द्विवेदी, हर्षिता, श्रेया यादव, पूनम तिवारी, मनोरमा गोस्वामी, रंजना वर्मा, प्रगति जायसवाल,नीतिका चौरसिया, फौजिया, शानू, स्नेहा सिंह, अणिमा सिंह, वंदना श्रीवास्तव और ममता तिवारी।
हर प्रतिभागी को मिलेगा तीज क्वीन का प्रमाण पत्र
प्रयागराज। अमर उजाला की तीज क्वीन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी प्रतिभागियों को तीज क्वीन का प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। इसकी तिथि जल्द तय की जाएगी।

Arpana Sinha won the crown of Teej Queen- फोटो : ALDCOMPACT