फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Army Officer Murder Case: SIT will also investigate Bihar and Gorakhpur connection

Army Officer Murder Case :  बिहार, गोरखपुर कनेक्शन भी खंगालेगी एसआईटी, केस डायरी खंगालने में जुटे अफसर

Tue, 08 Apr 2025 05:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 05:25 AM IST
सार

कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र हत्याकांड के लिए गठित एसआईटी अफसर के बिहार, गोरखपुर कनेक्शन को भी खंगालेगी। तफ्तीश के लिए पुलिस टीम बिहार के बिहटा, दरभंगा व गाेरखपुर एयरबेस भी भेजी जा सकती है।

विज्ञापन
Army Officer Murder Case: SIT will also investigate Bihar and Gorakhpur connection
सत्येंद्र नाथ मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र हत्याकांड के लिए गठित एसआईटी अफसर के बिहार, गोरखपुर कनेक्शन को भी खंगालेगी। तफ्तीश के लिए पुलिस टीम बिहार के बिहटा, दरभंगा व गाेरखपुर एयरबेस भी भेजी जा सकती है। फिलहाल एसआईटी अफसर केस डायरी खंगालने में जुटे हैं। वह अफसर के सहकर्मियों से भी पूछताछ कर सकते हैं।

विज्ञापन

कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या के बाद ही उनके बिहटा व गोरखपुर एयरबेस से जुड़े दो मामले सामने आए थे। पता चला था कि गोरखपुर में एक कर्मचारी को उन्होंने सरकारी गाड़ी से डीजल चोरी करने के आरोप में निलंबित किया था। जबकि बिहटा में अनुशासनहीनता के मामले में एक कर्मचारी को आरोपपत्र जारी किया था।

विज्ञापन

पूरामुफ्ती पुलिस ने इस मामले का जो खुलासा किया, उसके मुताबिक इन दोनों विवादों का हत्याकांड से कोई कनेक्शन नहीं। उधर परिजनों की मांग है कि मामले से जुड़े एक-एक बिंदु पर व्यापक जांच पड़ताल की जानी चाहिए। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि एसआईटी बिहार व गोरखपुर कनेक्शन को लेकर भी जांच कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विस्तृत दिशा निर्देश देकर पुलिस की एक टीम पूछताछ के लिए तीनों एयरबेस भी भेजी जा सकती है। इस दौरान संबंधित कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। फिलहाल एसआईटी में शामिल वरिष्ठ अफसर मामले की केस डायरी खंगालने में जुटे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed