फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Army Engineer Murder: The plot to kill the Commander Work Engineer was hatched from jail, the murderer had met

Army Engineer Murder : जेल से रची गई कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या की साजिश, कातिल ने कई बार की थी मुलाकात

Thu, 03 Apr 2025 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Apr 2025 06:33 PM IST
सार

वायुसेना कैंपस में कमांडर वर्क इंजीनियर (सीडब्ल्यूई) सत्येंद्र नारायण मिश्रा(51) की हत्या की वारदात में चौथा नाम सामने आने के बाद नया सवाल खड़ा हो गया है। सवाल है कि क्या इस वारदात की साजिश जेल से रची गई?

विज्ञापन
Army Engineer Murder: The plot to kill the Commander Work Engineer was hatched from jail, the murderer had met
Prayagraj engineer murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायुसेना कैंपस में कमांडर वर्क इंजीनियर (सीडब्ल्यूई) सत्येंद्र नारायण मिश्रा(51) की हत्या की वारदात में चौथा नाम सामने आने के बाद नया सवाल खड़ा हो गया है। सवाल है कि क्या इस वारदात की साजिश जेल से रची गई? दरअसल, जांच में इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि पहले व हत्या के बाद कई बार मुख्य आरोपी सौरभ जेल में बंद अपने भाई हनी उर्फ गौतम से मिला था।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक जेल भेेजे जाने से पहले सौरभ ने यह बताया कि वह वारदात के एक दिन पहले यानी 28 व वारदात के बाद 29 मार्च को जेल में निरुद्ध अपने भाई हनी से मिला। अब यह बात भी सामने आई है कि वह पहली बार अफसर के घर चोरी करने जाने के दिन 13 मार्च से पहले भी कई बार जेल में जाकर अपने भाई से मिला।
विज्ञापन


यही नहीं, इसमें कुछ बार उसके साथ मां-बाप भी गए। कुछ बार पेशी पर आने के दौरान तो अन्य बार जेल में जाकर तीनों ने हनी से मुलाकात की। ऐसे में अब इस बात की भी आशंका है कि कहीं यह साजिश हनी ने जेल से ही तो नहीं रची। इस मामले में पुलिस अफसर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। हनी को एक दिन पहले ही साजिश रचने का आरोपी बनाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed