{"_id":"5dc713148ebc3e5b2475dc0b","slug":"arms-supplier-arrested-with-seven-illegal-pistol-allahabad-news-ald2597516141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात अवैध पिस्टल संग असलहा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात अवैध पिस्टल संग असलहा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
Arms Supplier arrested with seven illegal pistol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ ने की गिरफ्तारी, पहले भी पकड़ा जा चुका है
प्रयागराज। अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गैंग के एक सदस्य को एसटीएफ ने कटका तिराहा, अन्दावा झूंसी से गिरफ्तार किया है। उसके पास से सात पिस्टल बरामद की गई है।
एसटीएफ अफसरों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने खुद का नाम भीमशंकर पाठक निवासी कोना भटौती, थाना मेजा बताया है। जो वर्तमान में आवास विकास कालोनी, झूंसी में रहता है। उसके पास से 7 पिस्टल के अलावा 14 मैगजीन एक मोबाइल बरामद किया गया है। अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले 04-05 वर्षो से अवैध असलहों की तस्करी का धन्धा कर रहा है। पहले वह राजेन्द्र निषाद पुत्र कैलाशनाथ, नि0 छतनाग उपरहार, थाना झूंसी के लिए कैरियर का काम करता था। शुरुआत में राजेन्द्र एक-दो बाद उसे अपने साथ लेकर मध्य प्रदेश के खण्डवा के बड़वानी नामक स्थान पर ले गया और पिस्टल खरीदकर लाया। बाद में उसे अकेले पिस्टल लाने के लिये भेजने लगा व आने जाने के किराये-खर्चे के अलावा पांच हजार रुपये भी देता था।
खण्डवा में उसकी पहचान सिंहाना, खण्डवा बड़वानी के असलहा तस्कर कैलाष सरदार से हुई जिसके बाद उसने खुद अवैध पिस्टल तस्करी का काम शुरू कर दिया। बताया कि वह 9-10 हजार रुपये में खरीदकर लाने के बाद उसे ऊंचे दामों पर बेच देता था। एसटीएफ ने बताया कि आरोपी अक्तूबर 2017 में भी पांच अवैध पिस्टल, 08 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसके खिलाफ कर्नलगंज में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।