{"_id":"65b4ff44dc2ce3b0a70175a3","slug":"archaeological-department-conducted-survey-of-ancient-statues-remains-were-found-during-excavation-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्राचीन मूर्तियों का पुरातत्व विभाग ने किया सर्वे, खुदाई के दौरान मिले थे अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्राचीन मूर्तियों का पुरातत्व विभाग ने किया सर्वे, खुदाई के दौरान मिले थे अवशेष
Sat, 27 Jan 2024 06:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Jan 2024 06:34 PM IST
सार
शुक्रवार को पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रयागराज मंडल रामनरेश पाल के साथ निर्भय प्रजापति एवं दीप कुमार मिश्रा पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। पूछने पर उन्होंने बताया जो मूर्तियां दिख रही हैं वे 13वीं व 14वीं सताब्दी की प्राचीन मूर्तियां हैं।
विज्ञापन
शंकरगढ़ में निरीक्षण करते पुरातत्व विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्राम सभा पूरे बघेल के मजरा कसौटा में बीते 20 जनवरी को खुदाई के दौरान मिले मंदिर के अवशेष को गुरुवार को पुरातत्व विभाग की टीम ने पहुंचकर सर्वे किया। बता दें कि 20 जनवरी को पूरे बघेल में अत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए मिट्टी खुदाई का काम चल रहा था। अचानक खेत से मंदिर के अवशेष मिलने लगे। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ अश्वनी कुमार सिंह पहुंचकर जांच पड़ताल की एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से भी अवगत कराया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रयागराज मंडल रामनरेश पाल के साथ निर्भय प्रजापति एवं दीप कुमार मिश्रा पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। पूछने पर उन्होंने बताया जो मूर्तियां दिख रही हैं वे 13वीं व 14वीं सताब्दी की प्राचीन मूर्तियां हैं। इससे प्रतीत होता है कि यहां पर मंदिर स्थापित था। मूर्तियों के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है जैसा आदेश होगा कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन