फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aradhna Mishra Mona

छात्रसंघ बहाली के लिए आंदोलनकारियों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं: आराधना मिश्रा मोना

Mon, 21 Oct 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aradhna Mishra Mona
Aradhna Mishra Mona - फोटो : CITY DESK
कांग्रेस विधानमंडल दल की नवनियुक्त नेता के प्रयागराज पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत
विज्ञापन

प्रयागराज। कांग्रेस विधान मंडल दल की नवनियुक्त नेता आराधना मिश्रा मोना के प्रथम शहर आगमन पर रविवार को स्वागत में कांग्रेसी उमड़ पड़े। बाजेगाजे के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोना की अगवानी की। इस दौरान उनको फूल माला से लाद दिया गया। इस दौरान विधान मंडल दल की नेता ने छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर आंदोलित छात्रों के उत्पीड़न पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को सदन में उठाएंगी। उन्होंने सूबे की सत्ता में कांग्रेस की वापसी के लिए कार्यकर्ताओं से मेहनत और लगन के साथ काम करने का आह्वान किया।
सिविल लाइंस स्थित आवास पर मोना अपने पिता पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी के साथ पहुंचीं। कांग्रेसियों पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी व मोना को का ढोल -नगाड़े की थाप से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, तलत अजीम, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, गौरव पांडेय, जावेद उर्फी, सुशील तिवारी, इश्तियाक अहमद, मनोज पटेल, महेश त्रिपाठी, पूनम सिंह, मुमताज अंसारी, संजय तिवारी, हरदेव सिंह, जितेंद्र तिवारी, अनिल पांडेय, इरफानउल हक, उदय यादव, अनिल चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का दौरा टला
प्रयागराज। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू का प्रयागराज दौरा रविवार की शाम स्थगित कर दिया गया। वह सोमवार को छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर गिरफ्तार छात्र नेताओं से मिलने के लिए नैनी सेंट्रल जेल जाने वाले थे। इस बीच कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें दिल्ली तलब कर लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed