{"_id":"62e80f881cdade23180219a1","slug":"appointment-of-two-judges-in-allahabad-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो न्यायाधीशों की नियुक्ति, जारी की गई अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो न्यायाधीशों की नियुक्ति, जारी की गई अधिसूचना
Tue, 02 Aug 2022 02:08 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 02 Aug 2022 02:08 AM IST
सार
भारत के राष्ट्रपति की सहमति के बाद न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की तरफ से जारी की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में जिन जजों की नियुक्ति हुई है उनके नाम हैं सौरभ श्रीवास्तव एवं ओम प्रकाश शुक्ला।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो न्यायाधीशों की सोमवार को नियुक्ति की गई। भारत सरकार के विधि न्याय मंत्रालय ने इस आशय की एक अधिसूचना जारी की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अलावा आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में भी सात न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
भारत के राष्ट्रपति की सहमति के बाद न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की तरफ से जारी की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में जिन जजों की नियुक्ति हुई है उनके नाम हैं सौरभ श्रीवास्तव एवं ओम प्रकाश शुक्ला। इलाहाबाद हाईकोर्ट के इन दोनों अधिवक्ताओं की एडिशनल जज के रूप में दो वर्ष के लिए नियुक्ति की गई है। सौरभ श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट में काम कर रहे थे।
विज्ञापन