फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   appointment also stuck with lt grade teacher result t

रिजल्ट के साथ नियुक्ति भी फंसी

Tue, 18 Feb 2020 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
appointment also stuck with lt grade teacher  result t
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत दो सबसे प्रमुख विषयों हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट फंसा हुआ है। वहीं, 13 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिल सकी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली से भड़के अभ्यर्थी मंगलवार से इस मुद्दे पर आंदोलन शुरू करने जा रही हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की ओर से रिजल्ट के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ट्वीट किए जाने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 15 विषयों में 10768 पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा के आयोजन को डेढ़ साल बीत चुके हैं और किसी भी पद पर नियुक्ति नहीं हुई।
विज्ञापन

हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट के लिए अब प्रदेश भर के अभ्यर्थी एकजुट हो रहे हैं। अभ्यर्थियों की ओर से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को हजारों ट्वीट करके रिजल्ट जारी किए जाने और चयनितों को नियुक्ति दिए जाने की मांग की गई है। लगातार दूसरे दिन, सोमवार को भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने ट्वीट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी मंगलवार से आयोग के सामने धरना-प्रदर्शन करने जा रहे हैं और उनका कहना है कि इस बार आश्वासन नहीं, परिणाम आने पर ही आंदोलन समाप्त होगा।
धरना-प्रदर्शन में गाजीपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ समेत प्रदेश के तमाम जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। आंदोलन की सफलता के लिए सोमवार को मम्फोर्डगंज के दिलकुशा पार्क में एलटी समर्थक मोर्चा की बैठक में रणनीति बनाई गई। मोर्चा संयोजक विक्की खान और मोर्चा प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय ने कहा कि मंगलवार को अब तक का सबसे बड़ा धरना होगा। जरूरत पड़ी तो प्रतियोगी छात्रों का एक शिष्ट मंडल हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट की प्रगति जानने के लिए आयोग के अध्यक्ष से भी मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed