फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Applications for 54 posts of Medical Officer from Tuesday, 27 posts of Professor in Homeopathy

यूपीपीएससी : चिकित्साधिकारी के 54 पदों के लिए आवेदन मंगलवार से, होम्योपैथी में प्रोफेसर के भी 27 पद भरे जाएंगे

Mon, 25 Sep 2023 07:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 07:56 AM IST
सार

Sarkari Naukri : आयोग की ओर से जारी संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार प्रशिक्षण प्रभाग राज्य नियोजन संस्थान में उपनिदेशक के एक पद, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में सहायक रसायनज्ञ के दो पदों, उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 54 पदों और प्रोफेसर के 274 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Applications for 54 posts of Medical Officer from Tuesday, 27 posts of Professor in Homeopathy
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) तीन विभागाें में 84 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, प्रोफेसर, प्रशिक्षण विभाग राज्य नियोजन संस्थान में उप निदेशक और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में सहायक रसानज्ञ के पद शामिल हैं।

विज्ञापन

इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर होगी। ऑनलाइन आवेदन में किए गए दावों के समर्थन में समस्त शैक्षिक/वांछित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न कर आवेदन पत्र की हार्डकॉपी जमा किए जाने की अंतिम तिथि दो नवंबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

आयोग की ओर से जारी संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार प्रशिक्षण प्रभाग राज्य नियोजन संस्थान में उपनिदेशक के एक पद, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में सहायक रसायनज्ञ के दो पदों, उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 54 पदों और प्रोफेसर के 274 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर आर्गेनान ऑफ मेडिसिन, होम्योपैथी फार्मेसी, होम्यापैथिक मटेरिया मेडिका, रिपरटरी, कम्युनिटी मेडिसिन, गायनाकोलॉजी एंड आब्सटेट्रिक्स, सर्जरी, प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन, फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी, पैथालॉजी एवं प्रोफेसर एनाटमी के पदों पर भर्ती होनी है। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed