{"_id":"59f630a24f1c1bec538b9f85","slug":"applications-for-5314-gds-applications-for-gds","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीएस के 5314 पदों के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीएस के 5314 पदों के लिए मांगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पोस्टआफिस का लोगो
- फोटो : फाइल
उत्तर प्रदेश परिमंडल में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के खाली 5314 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर है। पोस्टमॉस्टर जनरल कार्यालय उत्तर प्रदेश की ओर से घोषित विज्ञापन में कहा गया है कि आवेदक डाक विभाग की अधिकृत वेबसाइट httpp://indiapost.gov.in तथा httpp://appost.in/gdsonline पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार पर होगा।
उत्तर प्रदेश परिमंडल में आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ को शामिल किया गया है। अभ्यर्थी इन परिमंडलों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सहायक पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमंडल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थियों का चयन, साफ्टवेयर के माध्यम से स्वचालित ढंग से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया साफ्टवेयर के द्वारा संचालित होने के कारण इसमें मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। कहा गया है कि अभ्यर्थी से फोन कॉल से संपर्क नहीं किया जाएगा। इसलिए डाक विभाग में चयन के नाम पर किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं, किसी फोन कॉल पर ध्यान न दें। किसी प्रकार की ऐसी सूचना पर स्थानीय पुलिस को सूचित करें। अभ्यर्थी डाक विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों पर भी शिकायत कर सकते हैं।
0 जीडीएस के कुल पदों की संख्या: 5314
0 आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी- 100 रुपये
0 अभ्यर्थी पांच विकल्प भर सकते हैं, इसके लिए हर विकल्प पर 100 रुपये शुल्क जमा करने होंगे।
0 अभ्यर्थी को भर्ती से जुड़ी जानकारी, उसकी मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेजी जाएगी।