फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application in CJM court for registration of FIR against former minister Swami Prasad Maurya

Prayagraj: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए CJM कोर्ट में अर्जी, विद्वेष फैलाने के आरोप

Mon, 30 Jan 2023 08:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 08:46 PM IST
सार

श्रीरामचरित मानस के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ इलाहाबाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) की अदालत में परिवाद दाखिल कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन
Application in CJM court for registration of FIR against former minister Swami Prasad Maurya
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीरामचरित मानस के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ इलाहाबाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) की अदालत में परिवाद दाखिल कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई है। कहा गया है कि उनकी टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।

विज्ञापन

तुलारामबाग के निवासी और पेशे से अधिवक्ता नीरज मिश्र ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह हिंदू धर्म को मानने वाले हैं तथा उसमें पूर्ण आस्था रखते हैं। दिनांक 23 जनवरी की सुबह उन्होंने घर आए दैनिक समाचार पत्र को पढ़ा तो देखा कि सपा नेता और विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखबार में हिंदू धर्म के सबसे बड़े धार्मिक ग्रंथ के विषय में बेहद गंभीर और अपमानजनक आरोप लगाकर समाज में वैमनस्यता फैलाने, धर्म के प्रति अपमानजनक बातें व समाज में सभी वर्गों में विद्वेष फैलाने का कार्य किया है।

विज्ञापन


समाचार पत्र पढऩे के बाद याची की धार्मिक भावना आहत हुई। याची ने सपा नेता को फोन कर अपना बयान वापस लेने की मांग की लेकिन उनके फोन से संपर्क नहीं हो सका। याची ने इस संबंध में जार्जटाउन थाने में शिकायत पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को भी इस आशय का शिकायत पत्र भेजा गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। याची की अर्जी पर प्रभारी सीजीएम ने जार्जटाउन थाने से आख्या मांगी है। इसके साथ ही मामले की सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तिथि तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed