{"_id":"5cc4b5c3bdec22072841f25b","slug":"appeal-voting-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड छपवाकर कर रहे मतदान की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड छपवाकर कर रहे मतदान की अपील
Sun, 28 Apr 2019 01:34 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मतदाता पूरे परिवार के साथ आमंत्रित हैं। स्थान आपका बूथ। समय 12 मई, दिन रविवार, सुबह सात से शाम छह बजे के बीच। इस तरह का आमंत्रण कार्ड मिले तो चौंकिए नहीं। घर की चौखट के साथ बदलते दौर में फेसबुक, व्हाट्सअप पर भी इस तरह का आमंत्रण आ सकता है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई लोगों तथा ग्रुप ने इस तरह का अभियान चला रखा है।
विज्ञापन
शादी के कार्ड पर मतदान की अपील का चलन बढ़ गया है। इसी क्रम में अब मतदान की अपील वाला कार्ड भी छपने लगा है। एसबीआई में मुख्य प्रबंधक रहे अनिल सिन्हा ने इसी तरह का निमंत्रण पत्र छपवाया है। उसमें उन्होंने मतदान के लिए पहचान पत्र के 11 विकल्पों का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
इसी तरह की पहल सीजीएचएस से रिटायर वीएन सिंह ने भी की है। उन्होंने आमंत्रण पत्र के साथ पर्चा भी छपवाया है। कई अन्य लोग भी हैं जो आमंत्रण पत्र छपवाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के अभियान से जुड़े हैं।
विज्ञापन