फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appeal to Shia Jama Masjid, get all documents repaired

शिया जामा मस्जिद से अपील, दुरुस्त करा लें सभी कागजात

Tue, 17 Dec 2019 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Appeal to Shia Jama Masjid, get all documents repaired
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शहर के तमाम खासकर मुस्लिम इलाकों में जागरूकता की मुहिम जारी है। इसके तहत कई इबादतगाहों और सामाजिक संस्थाओं के अतिरिक्त जागरूक नागरिकों की ओर से भी लोगों से अपने कागजात दुरुस्त कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से बातचीत में शिया जामा मस्जिद चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा ने कानूनी एतबार से हर एक नागरिक को मजबूत होना चाहिए। इसी के मद्देनजर जामा मस्जिद से तमाम नमाजियों से अपील की गई थी कि वे अपने कागजात दुरुस्त करा लें। वहीं जामा मस्जिद चौक के इमाम मौलाना रईस अख्तर ने कहा है कि उलेमा से बातचीत के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन

कौमी कौंसिल बराए फरोग-ए-उर्दू जबान के निदेशक डॉ.अहमद मकीन ने कहा कि लोगों में इस बात को लेकर काफी जागरूकता है। कई युवा इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर गए थे। वैसे भी कागजात तो दुरस्त होने ही चाहिए। वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के संयोजक जावेद मोहम्मद कहते हैं, दो दिनों पहले बुद्धिजीवियों की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी, फिलहाल हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मुस्तफा कांप्लेक्स, बक्शी बाजार, करेली, दरियाबाद, शाहगंज, दायराशाह अजमल, करेलाबाग सहित कई मोहल्लों के साइबर कैफे में वोटर आईडी, आधार कार्ड सहित तमाम अन्य कागजात में अपना नाम, पिता का नाम, पता, जन्मतिथि आदि दुरुस्त कराने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

नागरिकता संशोधन कानून न सिर्फ भारतीय संविधान के खिलाफ बल्कि देश को बांटने वाला भी है। हर हिंदुस्तानी, जिसे अपने मुल्क से मोहब्बत है, उसे इसकी मुखालफत (विरोध) करनी चाहिए। फिलहाल उन्नीस दिसंबर के फैसले का इंतजार है।
मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी
शहर काजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed