{"_id":"66043cfc330297ec190a1e99","slug":"appe-goods-carrier-overturned-in-phulpur-child-lost-his-life-and-brother-injured-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident : फूलपुर में अप्पे मालवाहक पलटा, बालक की गई जान, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident : फूलपुर में अप्पे मालवाहक पलटा, बालक की गई जान, भाई घायल
Wed, 27 Mar 2024 09:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Mar 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
तेजरफ्तार अप्पे मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 12 वर्षीय एक बालक की जहां जान चली गई। वहीं उसका बड़ा भाई गंभीर रूपसे घायल हो गया। घटना से घर में कोहराम मच गया है। माता-पिता व भाई-बहन सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव के बरईतारा मोहल्ला निवासी सुमित विश्वकर्मा के दो बेेटे अंश 12 व अंशू 16 गांव के ही अप्पे मालवाहक में सवार होकर घर लौट रहे थे। अप्पे मालवाहक बुधवार शाम करीब चार बजे जैसे ही चतुर्भुजपुर गांव के सामने मोड़ पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस हादसे में दोनों भाई अप्पे मालवाहक के नीचे दब गए।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और बाहर निकाला। घटना मेें 12 वर्षीय अंश की मौत हो चुकी थी। वहीं बड़ा भाई अंशू विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेजरफ्तार होने की वजह से मोड़ पर मुड़ते ही अप्पे मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे हादसा हो गया। घटना की खबर से परिजनों में जहां कोहराम मच गया। वहीं घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन