फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Apllied mcac math dispute in highourt of allahahad

एप्लाइड मैथ और एमसीएसी मैथ की समकक्षता पर जानकारी तलब

Sun, 01 Mar 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Apllied mcac math dispute in highourt of allahahad
Apllied mcac math dispute in highourt of allahahad
चयन बोर्ड ने एप्लाइड मैथ वालों को साक्षात्कार से बाहर किया
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से जानकारी मांगी है कि क्या एप्लाइड मैथमेटिक्स की डिग्री, एमएससी मैथमेटिक्स के समकक्ष है या नहीं। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में कई अभ्यर्थियों ने याचिकाएं दाखिल की हैं। याचिका पर न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी सुनवाई कर रहे हैं।
याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह के मुताबिक चयन बोर्ड ने अशासकीय मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता गणित के 59 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। याचीगण ने आवेदन किया व लिखित परीक्षा में सफल हुए। उनको साक्षात्कार के लिए बुला लिया गया, मगर उनको यह कहते हुए साक्षात्कार में शामिल नहीं किया गया कि उनके पास निर्धारित योग्यता नहीं है। क्योंकि पद के लिए गणित में एमएससी या समकक्ष स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

याचीगण के पास आईआईटी रुड़की और रुहेलखंड विश्वविद्यालय से एप्लाइड मैथमेटिक्स की डिग्री थी। अधिवक्ता का कहना था कि एप्लाइड मैथमेटिक्स एमएससी मैथमेटिक्स के समकक्ष है। आईआईटी रुड़की और रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने भी ऐसा प्रमाणपत्र दिया है कि दोनों डिग्रियां समकक्ष हैं। इसके अलावा एक मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विशेषज्ञ समिति के गठन के बाद यह तय किया कि एप्लाइड मैथमेटिक्स और एमएससी मैथमेटिक्स की डिग्रियां समकक्ष हैं। इसके बावजूद चयन बोर्ड ने याचीगण को चयन देने से इनकार कर दिया। आलोक कुमार व अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर कोर्ट ने एक सप्ताह जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed