प्रयागराज। रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, का संकल्प लेकर रविवार को लायंस क्लब्स इंटरनेशनल और ‘अमर उजाला अपराजिता’ की ओर से बेली अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें दस सदस्य रक्तदान करके महादानी बने। इस दौरान अन्य सदस्यों को रक्तदान से होने वाले फायदे बताए गए।
65वीं बार रक्तदान करने वाले लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के मंडल रक्तदान अधिकारी पंकज माहेश्वरी की देेखरेख में हुए शिविर में भरत हिरानी, डॉ.आनंद श्रीवास्तव, सरदार अजीत सिंह, रागिनी सिंह, बीएम सिंह के अतिरिक्त बेली अस्पताल के डॉ.बीपी श्रीवास्तव, सीनियर लैब टेक्नीशियन हरिवंश मौर्या, अजय कुमार मिश्र, हेमंत शुक्ला, संदीप मिश्रा, सुभाष यादव, सुधीर कुमार आदि ने सहयोग किया।

Aparajita: Blood Donation made 10 Mahadani- फोटो : CITY DESK