फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anurag Thakur said: Khelo India Center and international level indoor stadium will be built in Kaushambi

अनुराग ठाकुर बोले : कौशाम्बी में बनेगा खेलो इंडिया सेंटर और अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंडोर स्टेडियम

Sat, 04 Dec 2021 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 10:10 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश सरकार में दंगे होते थे और अब भाजपा सरकार में दंगल हो रहे हैं। सपा-बसपा सरकार में क्या होता था, इसे प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जान चुकी है।

विज्ञापन
Anurag Thakur said: Khelo India Center and international level indoor stadium will be built in Kaushambi
Kaushambi : खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : Kaushambi

विस्तार

कौशाम्बी जिले में खेलो इंडिया सेंटर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारा जा सके। यह घोषणा केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। अनुराग ठाकुर शनिवार को टेंवा स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओलंपिक, पैरा ओलंपिक सहित विदेशों में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसका नतीजा रहा कि पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाते हुए खिलाड़ी भारत लौटे। केंद्रीय मंत्री ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान सांसद विनोद सोनकर ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

अखिलेश सरकार में दंगे होते थे और भाजपा सरकार में हो रहे दंगल

सांसद ट्रॉफी प्रतियोगिता के समापन समारोह के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश सरकार में दंगे होते थे और अब भाजपा सरकार में दंगल हो रहे हैं। सपा-बसपा सरकार में क्या होता था, इसे प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जान चुकी है। बेटियां शाम को सड़कों पर नहीं निकल पाती थीं। आज बेटियां निर्भीक होकर खेल के मैदान में आकर मेडल जीतती हैं। यह बदले हुए उत्तर प्रदेश का सुबूत है। केंद्रीय मंत्री ने अगले चुनाव में यूपी में 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा जीतने वाले उम्मीदवार को ही टिकट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed