{"_id":"60c4c1518ebc3ee4a355b697","slug":"anurag-pandey-elected-member-of-up-bar-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग पांडेय यूपी बार कौंसिल के सदस्य निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग पांडेय यूपी बार कौंसिल के सदस्य निर्वाचित
Sat, 12 Jun 2021 07:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 12 Jun 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अनुराग पांडेय यूपी बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। पूर्व अध्यक्ष व सदस्य बीके श्रीवास्तव के निधन से रिक्त पद पर शनिवार हो हुए चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धीरज श्रीवास्तव को पीछे छोड़ा। निर्वाचन अधिकारी शिवकिशोर गौड़ ने बताया कि बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निधन से रिक्त हुए को-ऑप्शन पद के लिए 10 प्रत्याशियों अनुराग पांडेय, धीरज श्रीवास्तव, अजय शंकर श्रीवास्तव, बिपिन कुमार पांडेय, हेमेंद्र पाठक, राजेश कुमार, श्रवण सिंह, तेजभान सिंह, विनय कुमार तिवारी व विष्णु बिहारी तिवारी ने नामांकन किया था।
शनिवार को हुए चुनाव में कुल 25 मत पड़े। प्रथम चरण की मतगणना में अनुराग पांडेय को पहली वरीयता के 14 और धीरज श्रीवास्तव को 10 वोट मिले। एक मत अवैध रहा। अन्य किसी भी प्रत्याशी को प्रथम वरीयता का एक भी वोट नहीं मिला। नतीजतन अनुराग पांडेय को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। शिव किशोर गौड़ के अनुसार उनका कार्यकाल यूपी बार कौंसिल के वर्तमान कार्यकाल तक प्रभावी रहेगा। उनके निर्वाचन बार कौंसिल के सदस्य व पूर्व चेयरमैन देवेंद्र मिश्र नगरहा और अन्य सदस्यों ने बधाई दी है।