फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anubhav Sinha's Article-15 Film controversy

आर्टिकल-15 फिल्म, फूंका निर्देशक का पुतला, बंद कराईं दुकानें

Mon, 01 Jul 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Anubhav Sinha's Article-15 Film controversy
Anubhav Sinha's Article-15 Film controversy - फोटो : CITY DESK
आर्टिकल-15 फिल्म- फूंका निर्देशक का पुतला, बंद कराईं दुकानें
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की ओर से फिल्म ‘आर्टिकल-15’ के प्रदर्शन का जमकर विरोध किया गया। फिल्म में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर आक्रोशित संगठन के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे से लेकर पीवीआर तक पैदल मार्च निकाला। नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल मार्ग के दोनों ओर खुली दुकानें बंद कराईं। हालांकि रविवार को ज्यादातर दुकानें बंद थीं।
नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने पीवीआर के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया और फिल्म के निर्देशक का पुतला भी फूंका। मॉल का गेट बंद था लेकिन कार्यकर्ताओं ने भीतर घुसने की कोशिश की। इस बीच उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक, झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं ने फिल्म प्रदर्शित न करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यकर्ता नारे लगाते हुए सबसे पहले पैलेस सिनेमा के भीतर घुसे। हालांकि यहां दूसरी फिल्म चल रही थी लेकिन कार्यकर्ताओं ने ‘आर्टिकल-15’ का पोस्टर समझकर मौजूदा चल रही फिल्म के पोस्टर फाड़े। वहीं सिनेमाहाल के प्रबंधक का कहना है कि फिल्म के रिलीज होने के पहले ही घोषणा कर दी गई थी कि यहां उक्त फिल्म नहीं लगेगी, ऐसे में उस फिल्म का पोस्टर लगाने का सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे सत्या का आरोप है कि उक्त फिल्म हिन्दुओं की आपसी एकता और अखंडता को प्रभावित करती है, ऐसे में इसका प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में सोनू पांडेय, आशीष जायसवाल, भानु प्रकाश तिवारी, आशीष तिवारी कीवा, शशि त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, गणेश बल्लभ, आकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed