फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anti-corruption caught two people including an accountant taking a bribe of Rs 75,000, a case was registered

Prayagraj : एंटी करप्शन ने 75 हजार घूस लेते लेखाकार समेत दो को पकड़ा, दर्ज किया गया मुकदमा

Fri, 07 Nov 2025 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Nov 2025 12:05 PM IST
सार

एंटी करप्शन की टीम ने तेलियरगंज के मेंहदौरी स्थित सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय में कार्यरत लेखाकार रागविराग और कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदाकर्मी) विजय राज सिंह को 75 हजार घूस लेेते गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Anti-corruption caught two people including an accountant taking a bribe of Rs 75,000, a case was registered
एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एंटी करप्शन की टीम ने तेलियरगंज के मेंहदौरी स्थित सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय में कार्यरत लेखाकार रागविराग और कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदाकर्मी) विजय राज सिंह को 75 हजार घूस लेेते गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर फतेहपुर के बिंदकी स्थित एक विद्यालय कमेटी के नवीनीकरण के नाम पर रुपये मांगने का आरोप है। शुक्रवार को दोनों को वाराणसी के एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

फतेहपुर के श्री ओमर वैश्य विद्यालय कमेटी से जुड़े ज्ञान भारती मूला देवी एमएस जूनियार हाईस्कूल के प्रबंधक रतिपाल सिंह मंगलवार को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था उक्त कमेटी के नवीनीकरण के लिए 30 जनवरी को सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स मेंहदौरी तेलियरगंज में प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि नवीनीकरण के एवज में रागविराग ने 75 हजार रुपये मांगे। शिकायत पर एंटी करप्शन निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी की अगुवाई में निरीक्षक रविंद्र सिंह, राकेश बहादुर सिंह समेत अन्य ने बृहस्पतिवार को कार्यालय में ट्रैप लगाया। पीड़ित रुपये देने लगा तभी दारागंज निवासी लेखाकार रागविराग और सरायइनायत के कुवाडीह निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदाकर्मी) विजय राज सिंह को रंगेहाथ दबोच लिया गया। शिवकुटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed