फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ansijedsisi coined by the melodious voice of railwaymen

रेलकर्मियों की स्वर लहरी से गूंजा एनसीजेडसीसी

Sun, 11 Oct 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ansijedsisi coined by the melodious voice of railwaymen
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के इतिहास में पहली बार आयोजित अंतर रेलवे म्यूजिक प्रतियोगिता का शनिवार को जोरदार समापन हुआ। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में हुई इस प्रतियोगिता में डीएमडब्ल्यू पटियाला विजेता बनकर उभरा। यहां एनसीआर जीएम अरुण सक्सेना ने पटियाला की टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पश्चिम मध्य रेलवे की टीम फर्स्ट रनर अप एवं एनसीआर और मध्य रेलवे की टीम संयुक्त रूप से सेकंड रनरअप रही। इसके पूर्व एनसीजेडसीसी का प्रेक्षागृह दिन भर रेलकर्मियों की स्वर लहरियों से गूंजता रहा।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में देश के 16 जोनल रेलवे की टीमों ने शिरकत की। इन टीमों द्वारा लाइट वोकल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, क्लासिकल वोकल सोलो मे परफारमेंस दी गई। शुक्रवार से हुई प्रतियोगिता का समापन शनिवार की शाम हुआ। इस मौके पर एनसीआर जीएम ने कहा कि भारतीय रेल भारत की इस सांस्कृतिक गीत-संगीत की धरोहर को न केवल सहेजने का कार्य किया, बल्कि इस दिशा में अपनी भागीदारी का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


दो दिवसीय यह कार्यक्रम एनसीआर के मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर संदीप माथुर और उप मुख्य कार्मिक अधिकारी विवेक प्रकाश की देखरेख में हुआ। समापन समारोह में मुख्य परिचालन प्रबंधक अनुराग, डीआरएम वीके त्रिपाठी, सीपीआरओ बिजय कुमार, डायरेक्टर इब्ल्यूई रेलवे देवाशीष मजूमदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर की पहली अंतर रेलवे म्यूजिक प्रतियोगिता में भाग लेने आई टीमों को रेलवे अफसरों की ओर से आज गंगाजल भी दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रबंधक अरुण सक्सेना की मौजूदगी में सभी टीम के मैनेजरों को गंगा जल से भरी केन दी गई। इलाहाबाद के संगम का गंगा जल पाकर सभी टीम मैनेजरों ने प्रतियोगिता के आयोजकों का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed