फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Another fake website found in the name of booking in Maha Kumbh

UP: महाकुंभ में बुकिंग के नाम पर एक और फर्जी वेबसाइट मिली, पिछले सप्ताह चार मिली थीं; UPSTDC ने दर्ज कराया केस

Fri, 03 Jan 2025 12:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Jan 2025 12:23 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि www.yatradham.org नामक फर्जी वेबसाइट से महाकुंभ में आने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधाओं और होटल, काॅटेज, स्नान आदि की बुकिंग के नाम पर ठगने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Another fake website found in the name of booking in Maha Kumbh
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ मेले में होटल, टेंट और कॉटेज की बुकिंग के नाम पर लगातार फर्जी वेबसाइट से ठगी का प्रयास किया जा रहा है। अब एक और फर्जी वेबसाइट मिलने पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मुख्य व्यवस्था अधिकारी डीपी सिंह ने पुलिस को बताया कि महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए ठहरने आदि सुविधाओं को लेकर विभाग की ओर आधिकारिक रूप से बुकिंग के लिए कई वेबसाइट को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि, सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है कि www.yatradham.org नामक फर्जी वेबसाइट से महाकुंभ में आने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधाओं और होटल, काॅटेज, स्नान आदि की बुकिंग के नाम पर ठगने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वेबसाइट में दर्ज संपर्क नंबर के विरुद्ध ठगी करने की कई शिकायतें मिली हैं। उक्त फर्जी वेबसाइट की जांच कर त्वरित कार्रवाई करना जरूरी है। ताकि यूपीएसटीडीसी विभाग के नाम पर बनाई गई फर्जी वेबसाइट से लोगों को ठगी से बचाया जा सके।

संबंधित को मेल कर मांगीं जानकारियां
फर्जी वेबसाइट का खुलासा होने पर साइबर पुलिस की एक टीम ठगों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने संबंधित डोमेन को मेल कर पूछा है कि उक्त वेबसाइट किसके नाम पर रजिस्टर्ड है। साथ ही इसे कहां से ऑपरेट किया जा रहा है। मेल का जवाब मिलते ही साइबर पुलिस आरोपी ठगों को गिरफ्तार कर सकती है। बता दें कि इससे पहले 18 नवंबर को साइबर थाने ने फर्जी वेबसाइट को लेकर मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद 26 दिसंबर को चार व अब एक और केस दर्ज किया गया है। अब तक कुल छह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

पिछले सप्ताह इन चार वेबसाइटों पर दर्ज हुआ था केस
1- https://mahakumbhfestival.com/
2- https://mahakumbhcottagesreservation.org/
3- https://jainmandiranddharamshala.in/
4- https://mahakumbhcottagesreservation.org/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed