{"_id":"605b6ca5f401715d3f58094e","slug":"another-death-due-to-poisonous-liquor-in-prayagraj-16-killed-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में जहरीली शराब से एक और मौत, अब तक 16 की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में जहरीली शराब से एक और मौत, अब तक 16 की गई जान
Thu, 25 Mar 2021 12:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : जहरीली शराब से मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : prayagraj
हंडिया थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार की रात एक और युवक की मौत हो गई। मामले में अब तक कुल 16 लोगों ने जान गंवाई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। उनका कहना है कि पूरी घटना के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई नहीं की गई। कुछ लोगों को सस्पेंड किया गया जबकि बड़े अफसर बचे रह गए।
मंगलवार की रात शहर स्थित अस्पताल में ओमप्रकाश उर्फ लालबाबू (40) की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसने भी जहरीली शराब पी थी। वह अमोरा गंाव का रहने वाला था। उसने 19 मार्च को ही गांव में जहरीली शराब बेच रहे इंद्रपाल के घर से शराब ली थी। जिसके पीने के बाद से ही उसकी तबियत खराब हो गई थी।
सूचना पर पहुंची हंडिया पुलिस ने उसे शहर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई इस 16वीं मौत की खबर से पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। पत्नी रूपा देवी व बच्चे नीतू, रीतू व शुभम भी रो रो कर बेहाल है। लोग गांव में ही बिक रही जहरीली शराब से अंजान थे । उन्हें यह नहीं पता था कि गांव में ही मौत बिक रही है। जिससे लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। वहीं मौत की सूचना मिलते ही बौखलाई हंडिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
हंडिया में प्रदर्शन की दी चेतावनी
हंडिया थाना क्षेत्र के बींदा, हरीपुर, सरायमंसूर, संग्रामपट्टी, पर्वतपट्टी एवं अमोरा गांव में जहरीली शराब से अभी तक कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जिससे उनके परिजनों में पुलिस प्रशासन व बडे़ अधिकारियों के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन की जानकारी में मौत का खेल चल रहा था। किसी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। जब 16 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, तब बड़े अधिकारियों को बचाने के प्रयास में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करके प्रशासन द्वारा दिखावा किया गया है। जिससे लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।