फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Another case filed against six including Shaista Parveen, absconding wife of Mafia Atiq Ahmed

प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद की फरार चल रही पत्नी शाइस्ता परवीन समेत छह पर एक और मुकदमा दर्ज

Sat, 26 Aug 2023 12:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 12:03 PM IST
सार

अदालत में हाजिर न होने के मामले में कोर्ट के आदेश पर अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब, बहन आयशा नूरी, बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर अरमान और साबिर के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Another case filed against six including Shaista Parveen, absconding wife of Mafia Atiq Ahmed
जैनब और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की फरार चल रही पत्नी शाइस्ता परवीन समेत पर छह के खिलाफ अदालत के आदेश की अवमानना करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर धूमनगंज थाने में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


शाइस्ता परवीन और उसके करीबियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार चल रही शाइस्ता परवीन पर कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


धूमनगंज थाने में दर्ज कराई गई इस एफआईआर में शाइस्ता परवीन के साथ ही, अशरफर की पत्नी जैनब, अतीक की बहन आयशा नूरी के साथ ही गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान को नामजद किया गया है। बताया जा रहा है कि 26 जुलाई को कोर्ट से आदेश जारी हुआ था। 82 का नोटिस जारी होने के बावजूद यह आरोपी कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए थे। कोर्ट ने इसे अवमानना का केस माना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन निगल गई या आसमान खा गया

उमेश पाल की हत्या के बाद से ही माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब, अतीक की बहन आयशा नूरी, शूटर अरमान, साबिर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम फरार हो गए हैं। पुलिस की तमाम कोशिशें नाकाम हो गईं, लेकिन यह हाजिर नहीं हुए। पुलिस ने इसकी खोजबीन के लिए हर तरकीब अपना और कई राज्यों में अलर्ट जारी किया, लेकिन इनकी भनक नहीं लग सकी है।

अतीक, अशरफ और असद की मिट्टी में भी नहीं पहुंची

शाइस्ता परवीन और जैनब अपने पति अतीक और अशरफ के साथ ही बेटे असद की मिट्टी में भी नहीं पहुंची। पुलिस को आशंका थी कि वह मिट्टी में जरूर आएंगी और इसके लिए नाकेबंदी की गई थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इनकी धरपकड़ नहीं हो सकी। 

कुर्की के लिए नोटिस किया जा चुका है चस्पा

पुलिस ने बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर, अरमान सहित अतीक की बहन आयशा नूरी की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। बावजूद इसके यह हाजिर नहीं हो सके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed