{"_id":"61dc739179411d0f16302c45","slug":"another-case-against-the-accused-of-raping-the-teacher-allahabad-news-ald3247015189","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से दुष्कर्म के आरोपी पर एक और मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका से दुष्कर्म के आरोपी पर एक और मुकदमा
विज्ञापन

प्रयागराज। कोतवाली में शिक्षिका से दुष्कर्म के आरोपी योगेश मिश्रा के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। शिक्षाधिकारी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी योगेश के खिलाफ कोतवाली क्षेत्र निवासी शिक्षिका ने पिछले साल दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए और फिर उसकी बेटी के साथ भी गलत काम किया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, उसके खिलाफ दिसंबर में कुर्की की कार्रवाई के संबंध में नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई गई थी। इसके बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ और इस तरह से उसने कोर्ट के आदेश की अवहेलना की। ऐसे में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सऊदी से लौटे शख्स ने तीन तलाक बोलकर खत्म किया रिश्ता, केस
प्रयागराज। खुल्दाबाद निवासी अरीवा (21) ने तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया है कि उसका निकाह 2015 में साहबे आलम से हुआ था। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने 2019 में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें चार्जशीट हो चुकी है। पिछले महीने उसका शौहर सऊदी अरब से लौटा और तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
डॉक्टर के खाते से 15 हजार उड़ाए
प्रयागराज। करेली के करेलाबाग निवासी डॉक्टर अनीस अहमद को साइबर ठगों ने 15 हजार की चपत लगा दी। उन्होंने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। ऑनलाइन विवरण न दिखने पर उन्होंने कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। खुद को कंपनी प्रतिनिधि बताने वाले शख्स ने एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करने को कहा इसके बाद रकम उड़ा दी। इसी तरह रसूलपुर करेली निवासी अधिवक्ता महेंद्र प्रकाश से 60 हजार रुपये हड़प लिए। पॉलिसी शुरू कराने के नाम पर यह ठगी की गई।
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में युवक की मौत
प्रयागराज। कीडगंज के नई बस्ती बाराखंभा के पास रहने वाले 35 वर्षीय मो. हसीन की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। दरियाबाद कटहरा मोहल्ला निवासी हसीन के दो बच्चे हैं और वह प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक, रविवार को वह घर से निकला और फिर नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव कीडगंज नई बस्ती में मिला। जेब में मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त करते हुए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।