{"_id":"5c01a061bdec2241aa7f29ac","slug":"annual-sports-competition-of-bishop-johnson-school-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिशप जॉनसन स्कूल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिशप जॉनसन स्कूल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Sat, 01 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विशाल नोबल सिंह ने मुख्य अतिथि रेव्हरेन आरएके जोजफ सचिव लखनऊ डायोसिस (सीएनआई), विशेष अतिथि रेव्हेन एम जैदी कटरा एक्सटेंशन शाखा तथा विशिष्ट अतिथि पी सिंह मुख्य अध्यापिका कटरा एक्सटेंशन शाखाका स्वागत किया।। वार्षिक खेलकूद बैठक का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने कॉलेज का झंडा फहरा कर किया । मुख्य अतिथि ने विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए । खेलकूद बैठक के आखिरी प्रदर्शन में रस्सा कशी का आयोजन हुआ ।कार्यक्रम के समापन पर परेड के विद्यार्थियों ने सदन के झंडे को लेकर मैदान छोड़ने का प्रदर्शन किया। रिकॉर्डर एसपी दास ने परिणामों की घोेषणा की।
कॉलेज के खेलकूद के कप्तान जंगसेन अय्यर एवं शिवानी चौरसिया ने गर्व और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाते हुए मशाल को प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान रंगीन आतिशबाजी भी हुई। कॉलेज कप्तान आदित्य गुप्ता ने उपकप्तान सुहाना हुसैन चौधरी, छात्रों और विभिन्न सदनों के कप्तानों के साथ शपथ ली। इस दौरान हजारों की संख्या में अभिभावक और प्रतिभागी मौजूद रहे। नर्सरी के छात्र-छात्राओं के द्वारा बनी रेस, रेस, एलकेजी के द्वारा कलर सर्चिंग, यूकेजी के बच्चों ने ऑब्सटैकल रेस, कक्षा एक के द्वारा रोल द बॉल, दो के द्वारा गेट रेडी फार स्कूल, तीन के द्वारा ड्रेसिंग द ब्राइड, चार के द्वारा द इमोजी रेस, पांच के द्वारा निडिल एंड थ्रेड रेस का प्रदर्शन किया गया। कॉलेज के राष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों का प्रिंसिपल एवं मुख्य अतिथि ने अभिनंदन किया।
डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में डाक मनोरंजन क्लब द्वारा प्रायोजित स्थानीय प्रधान डाकघर सिविल लाइंस के खेल मैदान पर एमपी सिंह महिला जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप शुरू हुई। उद्घाटन मैच केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज और क्रास्थवेट इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें केपी गर्ल्स कॉलेज ने क्रास्थवेट कॉलेज को पराजित कर उद्घाटन मैच अपने नाम कर लिया। अन्य लीग मैचों में शेरवानी इंटर कॉलेज, सोरांव और केंद्रीय विद्यालय सीओडी छिवकी के बीच खेला गया। इसमें छिवकी ने बाजी मारी। मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स काम्पलेक्स इलाहाबाद ने केंद्रीय विद्यालय आईटीआई नैनी को पराजित किया। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्पलेक्स म्योहाल ने शेरवानी इंटर कॉलेज सोरांव को हराया। केंद्रीय विद्यालय आईटीआई नैनी ने जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज को, मेजर रंजीत सिंह ने जगत तारन को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रवर डाक अधीक्षक संजय डी अखाड़े ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि स्वाती गुप्ता ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अध्यक्षता सीनियर पोस्टमास्टर आरडी सिंह ने किया। सचिव राजेश वर्मा ने अतिथियों को प्रतीक पुष्प लगाया। संचालन महासचिव आरपी शुक्ला ने किया। इस मौके पर बीएच जैदी, सीपी मिश्रा, विजया सिंह, निहारिका यादव, राम नरेश शुक्ला, प्रमोद कुमार, जीपी ओझा, वाईएन सिंह, अल्ताफ, हरिशंकर सिंह, जावेद अख्तर, रविकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
तेलियरगंज स्थित नार्दर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मार्चपास्ट से शुरू हुई। मार्चपास्ट की सलामी संस्था के प्रधानाचार्य बृजेश श्रीवास्तव ने ली। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप छात्र वर्ग में पूर्व वर्ष की तरह अमित कुमार शर्मा ने 23 अंकों के साथ जीती। छात्रा वर्ग में चैंपियनशिप काजल मिश्रा 23 अंकों के साथ अव्वल रहीं। पुरस्कार वितरण समारोह स्थान के वरिष्ठ अध्यापक अखिलेश कुमार तिवारी ने किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविशंकर कप्तान, अमित कुमार, हरीश भारद्वाज, अमरजीत, कुलदीप तिवारी, कृष्णा विश्वकर्मा, दीपक कुमार की टीम तृतीय वर्ष विजेता रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में राजीव वर्मा को पक्ष में और शशिकांत मौर्य को विपक्ष में प्रथम स्थान मिला।
पुलिस मार्डन स्कूल चतुर्थ वाहिनी धूमनगंज में इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र शुक्ला ने की। प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की टीम ओवरआल चैंपियन रही। इसमें बालक वर्ग में विजेता ब्लू हाउस टीम तथा उप विजेता येलो हाउस की टीम रही। बालिका वर्ग में भी ब्लू हाउस की टीम विजेता और रेड हाउस उप विजेता रही। इस मौके पर स्पोर्ट्स टीच प्रशांत तिवारी सहित सभी हाउस टीचर मौजूद रहे।
ड्रीम एडवांटेज इंफ्रास्ट्रक्चर कप कैशमनी नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में आनंद शुक्ला एकादश ने रामबाबू पाल क्रिकेट अकादमी को 123 रन से हराया। अकादमी मैदान पर शुक्रवार को हुए प्री क्वार्टर फाइनल में आनंद शुक्ला एकादश ने 40 ओवर में 234 रन बनाए। शिवाकांत 62, रोहित 40, मुदस्सिर व मनु ने 24-24 रन बनाए। अभिषेक, अनुज व श्रेयश ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में रामबाबू अकादमी की टीम 35.3 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। सुव्रत तिवारी 28 और दीपक मौर्य ने 20 रन बनाए। आनंद शुक्ला के शुभ व कुलदीप ने तीन.तीन, मुदस्सिर ने दो विकेट लिया। मुदस्सिर को अस्करी अब्बास ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया।
प्रयागराज मंडल महिला हैंडबॉल टीम का चयन दो दिसंबर को एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान पर अपराह्न तीन बजे से होगा। इस महिला चयन ट्रायल में प्रयागराज, नैनी, प्रतापगढ़, फतेहपुर और कौशाम्बी के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। मंडलीय चयन में सभी खिलाड़ी कौशल दीक्षित, प्रशांत खरे, रविंद्र मिश्रा, पंकज यादव, मधु शर्मा, रंजना सिंह और स्टेडियम के कोच संजय श्रीवास्तव से संपर्क कर सकते हैं। प्रयागराज मंडल महिला हैंडबॉल टीम 12 से 15 दिसंबर तक फैजाबाद में आयोजित सुरभि बाबा पृथ्वी सिंह मेमोरियल सीनियर स्टेट महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी
मुस्तफा राशीद शेरवानी इंटरमीडिएट कॉलेज सलाहपुर प्रयागराज का तीन दिवसीय खेलकूद समारोह 30 नवंबर को समाप्त हो गया। खेलकूद प्रतियोगिता एवं वार्षिकोत्सव का शुभारंभ 28 नवंबर को सत्य नारायण साबत एडीजी. प्रयागराज जोन मुख्य अतिथि ने किया था। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़ में प्रथम करन कुमार, द्वितीय आकाश सेन, तृतीय मनु सेन का रहा। वहीं सीनियर वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अंकित कुमार द्वितीय योगेंद्र नाथ और तृतीय स्थान सत्येंद्र नाथ का रहा। सब जूनियर वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मोहम्मद आजिब द्वितीय स्थान अतुल कुमार तृतीय स्थान अनिल कुमार का रहा। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन रंजीत कुमार का पहला रोहित कुमार का दूसरा और मोहम्मद आजिब का तीसरा स्थान रहा ।
जूनियर वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान करन कुमार, दूसरा स्थान राहुल कुमार और तीसरा स्थान बुद्धिमान का रहा। सीनियर वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अंकित कुमार द्वितीय योगेंद्र नाथ और तृतीय स्थान सुमित कुमार का रहा। सब जूनियर वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में शिवम कुमार का प्रथम स्थान जनेश्वर कुमार का द्वितीय स्थान मो. आजिब का तृतीय स्थान रहा। जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रोहित कुमार, द्वितीय करन कुमार और तृतीय अनुज पाल का रहा। सीनियर वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में शुभम कुमार का पहला, विवेक कुमार दूसरा और विलास पाल का तीसरा स्थान रहा। सब जूनियर वर्ग में म्युजिकल स्टूल दौड़ में आदर्श कुमार प्रथम दीपक कुमार द्वितीय अतुल कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।