फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ANM student dies after being hit by a train on the Ganga bridge, suicide suspected

Prayagraj : गंगा पुल पर ट्रेन से कटकर एएनएम छात्रा की मौत, आत्महत्या की आशंका

Sat, 07 Feb 2026 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 04:51 PM IST
सार

फाफामऊ के गंगा पुल स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक 19 वर्षीय छात्रा का शव मिला है। सूचना पर पहुंची शिवकुटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
ANM student dies after being hit by a train on the Ganga bridge, suicide suspected
गंगा पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

फाफामऊ के गंगा पुल स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक 19 वर्षीय छात्रा का शव मिला है। सूचना पर पहुंची शिवकुटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

आजमगढ़ जिले के मीरअहमदपुर दीदारगंज निवासी जय प्रकाश किसान हैं। उनके चार बच्चों में बड़ी बेटी दीपिका (19) तेलियरगंज में किराए का कमरा लेकर एएनएम की पढ़ाई करती थी। शनिवार की सुबह शिवकुटी पुलिस को सूचना मिली कि फाफामऊ के गंगा पुल स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त दीपिका के रूप में की।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। खबर पाकर मोर्चरी पहुंचे मृतका के चाचा कमल सिंह ने बताया कि दीपिका अपने मामा के बच्चों के साथ तेलियरगंज में किराए का कमरा लेकर रहती थी। वह पढ़ने में होशियार थी। उसके साथ क्या हुआ उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दीपिका ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड किया है। जबकि परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

देर रात तक दीपिका ने फोन पर मां से की थी बात

दीपिका की मौत की खबर सुनकर मोर्चरी पहुंचे चाचा कमल सिंह और पिता जय प्रकाश सिंह ने बताया कि बेटी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। वह खुश थी और शुक्रवार की देर रात तक अपनी मां राजकुमारी से बात भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed